MP-गुजरात पहुंचा मानसून, 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में प्री मानसून एक्टिव; UP-बिहार समेत 4 राज्यों में बिजली गिरने से 19 की मौत- INA NEWS

आखिरकार 21 दिन का ब्रेक लेने के बाद मानसून सोमवार को मुंबई से आगे बढ़ा और करीब 425 किमी दूर गुजरात के वडोदरा व मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुंच गया। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है, अगले दो दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और UP में दस्तक दे सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी UP, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने आज गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, सोमवार को बिजली गिरने से MP, UP, राजस्थान और बिहार में 19 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी भारी बारिश भी हो सकती है। सोमवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें देशभर से मौसम की तस्वीरें… अब देखिए 17 जून तक मानसून किन-किन राज्यों में पहुंचा… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 19 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल…. राजस्थानः आज भी 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने और डूबने से 5 की मौत, कोटा बैराज के गेट खोले राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट पहुंचेगा मानसून:एक सप्ताह में पूरे एमपी को कवर करेगा; भोपाल-इंदौर में 2 दिन में दस्तक मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। सोमवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा। अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी भारी बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः बिजली से 14 की मौत, 12 घायल; आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री संभव मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से 10 जिलों में ऑरेंज जबकि 28 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन यानी सोमवार को पटना, नालंदा समेत 12 जिलों में बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई। 12 झुलस गए। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव, 8 जिलों में आज बारिश की संभावना; 25-30 जून के बीच मानसून देगा दस्तक मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले दिनों के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में बिजली गरजने के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मानसून की रफ्तार अच्छी है, जिसके चलते अनुमान है कि 25 से 30 जून के बीच में मानसून पंजाब में दस्तक दे देगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः अभी मानसून की दस्तक नहीं, 6 दिन खराब रहेगा मौसम; 21-22 जून को भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट हिमाचल में मानसून की एंट्री के अभी कोई संकेत नहीं है। मौसम विज्ञानी शोभित कटियार ने बताया कि 2-3 दिन में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हिमाचल में मानसून एंट्री की नॉर्मल डेट 25 जून है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्री-मानसून रेन होगी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |