MP News: BJP सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ धक्का-मुक्की, पार्टी ऑफिस में मचा बवाल – INA


मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी दफ्तर में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और गार्ड ने धक्का-मुक्की की. इस दौरान वो गिरते-गिरते बचीं. इस घटना पर बीजेपी सांसद ने नाराजगी जताई. दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर पहुंचे थे. रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में उनका कार्यक्रम था, जहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक की धक्का-मुक्की हुई.
जबलपुर के रानीताल स्थित बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में तीन संभागों की बैठक थी. सांसद सुमित्रा इसी में शामिल होने जा रही थीं. धक्का-मुक्की की घटना को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई. राज्यसभा सांसद द्वारा सुरक्षा कर्मियों को डांटने और उनके बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
भीड़ के चलते पीछे रह गईं राज्यसभा सांसद सुमित्रा
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के चलते राज्यसभा सांसद सुमित्रा पीछे रह गई थीं. साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें पहचानने में चूक भी हुई, जिस पर सांसद सुमित्रा बाल्मीक भड़क गईं. बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ कई बार इसके पहले भी इसी तरह के हालात बन चुके हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वस्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का आज जबलपुर आगमन पर स्वागत किया।
जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। @BJP4MP @JPNadda @BJP4MP pic.twitter.com/MxFMpBUwof
— Sumitra Balmik (@SumitraBJPMP) August 25, 2025
जेपी नड्डा का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत
वहीं, जेपी नड्डा के जबलपुर आगमन पर बीजेपी सांसद सुमित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वस्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जबलपुर आगमन पर स्वागत किया. जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
ये भी पढ़ें- एक सड़क से जुड़ेंगे चार टाइगर रिजर्व! MP में बनेगा ये कॉरिडोर, जबलपुर से सीधे होगी कनेक्टिविटी
BJP सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ धक्का-मुक्की, पार्टी ऑफिस में मचा बवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










