MP News: बीवी से तू-तू मैं-मैं, फिर बालकनी में पहुंचा और चौथी मंजिल से कूद गया पति… पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत – INA

MP News: बीवी से तू-तू मैं-मैं, फिर बालकनी में पहुंचा और चौथी मंजिल से कूद गया पति… पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत – INA

पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े हो ही जाते हैं. लेकिन कई कपल इन झगड़ों के जल्द ही सुलझा भी लेते हैं तो कई बार ये झगड़े खौफनाक रूप भी ले लेते हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से भी सामने आया है. यहां एक पति को शराब पीने की लत थी. शनिवार को भी वो शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. पत्नी से उसकी लड़ाई हुई. फिर उसने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी.

जब युवक बालकनी में पहुंचा था तो वहां कई लोगों ने उसे देख लिया था. वो चीख-चीखकर कह रहे थे कि पीछे जाओ, नहीं तो मर जाओगे. युवक ने किसी की भी बात नहीं सुनी और छलांग लगा दी. बिल्डिंग से गिरते ही उसकी मौत हो गई. मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेड़ी इलाके का है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय जितेन्द्र मेघवाल के रूप में हुई है. वह पेशे से मजदूर था और अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता था.

पत्नी धो रही थी किचन में बर्तन

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात के समय हुई. जितेन्द्र अपने आईडीए फ्लैट में पत्नी पूजा के साथ रहता था. वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी शुरू कर दी. दोनों के बीच खूब तू-तू मैं-मैं हुई. इसी दौरान उसकी पत्नी रसोई में बर्तन धो रही थी. कुछ देर बाद जितेन्द्र अचानक बालकनी की ओर चला गया. देखते ही देखते उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.

पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत

यह पूरी घटना आस-पास के लोगों ने अपनी बालकनियों से देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश भी की और आवाजें लगाईं, लेकिन वह नहीं रुका. हादसे के बाद पड़ोसियों ने तुरंत उसकी पत्नी, सास और साली को सूचना दी. परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटनास्थल पर पहुंची द्वारकापुरी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया. फिर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.फिलहाल इंदौर पुलिस मामले की जांच जारी है.

बीवी से तू-तू मैं-मैं, फिर बालकनी में पहुंचा और चौथी मंजिल से कूद गया पति… पड़ोसियों ने देखी लाइव मौत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button