MP News: आधी रात को श्मशान बुलाया, भूत-भगाने के नाम पर किया तंत्र-मंत्र, फिर… खंडवा में पाखंडी बाबा के जाल में बुरा फंसा दंपति – INA

मध्य प्रदेश के खंडवा में भूत भगाने का झांसा देकर दंपति से ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दंपती को ढोंगी बाबा और उसके चेले ने भूत भगाने का झांसा देकर 2 लाख 30 हजार रुपए की चपत लगा दी है. बताया जा रहा है, कि पिछले दो महीनों से ठगी का ये सिलसिला जारी था.

थाना प्रभारी श्याम सिंह भादले ने बताया- शुक्रवार को 35 वर्षीय महिला और उसके पति की शिकायत पर आरोपी पंकज नाथ निवासी कोठरा (शिवपुर) व 9826864549 मोबाइल धारक एक ढोंगी बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने घटनाक्रम के बारे में बताया- 1 जनवरी को डिलीवरी के दौरान मेरा बच्चा पेट मे ही शांत हो गया था. मेरा ऑपरेशन हुआ. जिंदगी में तकलीफें चल रही थीं. 20 जनवरी को सैलानी बाबा दरगाह के पास मेरे पति का पूर्व परिचित पंकज नाथ मिला. पंकज ने भूत-प्रेत की समस्या बताई.

आरोप लगाया कि पंकज ने फिर कहा कि बैतूल के फर्जी बाबा से पूजा-पाठ कराने से समस्या दूर होगी. पंकज लगातार मोबाइल नंबर पर हमसे संपर्क करता रहा. फिर उसने 31 जनवरी को 35,000 रुपए लेकर पति को हंडिया (हरदा) बुलाया. पति हंडिया स्थित नर्मदा नदी किनारे श्मशान पहुंचे. वहां रात करीब 3 बजे बाबा ने झोले से हण्डी निकालकर उसमें पति से 35 हजार रुपए रखवा लिए. पूजा के दौरान वहां पंकज और बाबा ने धूप अगरबत्ती लगाकर धुआं किया. फिर पंकज नाथ ने हंडी को लाल कपड़े व रस्सी से बांध दिया. बाबा ने बोला कि इस हंडी को लेकर घर जाओ. इसे अलमारी में ताला लगाकर रखना. सवा महीने तक सुबह-शाम इसकी पूजा करना. तुम्हारी परेशान खत्म हो जाएगी.

ननद-भाभी को नशीला पदार्थ पिलाया

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, कुछ दिन बाद पंकज और बाबा मेरे घर आए. तब मेरी ननद भी घर थी. उन्होंने इलाज के बहाने मुझे और ननद को भभूत खिलाई. पीने के पानी में मंत्र बुदबुदाया और कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दिया. उसे पीते ही मुझे नशा हो गया. उसके बाद पंकज और बाबा बोले कि तुम्हारे घर भूत-प्रेत का साया है. जितने भी घर में रुपए रखे हैं, निकालकर ले आओ.

2 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए

ननद ने घर की छत डलवाने के लिए मुझे 1 लाख रुपए उधार दिए थे. वो रुपए मैंने उन्हें लाकर दिए. बाबा ने लाल रंग के कपड़े में रुपए रखवाए और उसे बांधकर अपनी झोली में रख लिए. बाबा से रुपए वापस देने के लिए कहा तो वो बोलने लगे रुपयों की शुद्धि करके दो दिन बाद घर आकर दे देंगे. 15 दिन तक रुपए नहीं लौटाए. 17 फरवरी को पंकज ने मोबाइल लगाकर कभी अनहोनी होने का डर दिखाकर तो कभी बच्चे मर जाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए ऑनलाइन डलवा लिए. इस तरह कुल 2 लाख 30 हजार रुपए हड़प लिए.

अब पुलिस ने दंपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आमजन से यह अपील की है, कि इस तरह के किसी भी फकीर या ढोंगी बाबा के चंगुल में ना फंसे और ऐसी कोई भी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.

आधी रात को श्मशान बुलाया, भूत-भगाने के नाम पर किया तंत्र-मंत्र, फिर… खंडवा में पाखंडी बाबा के जाल में बुरा फंसा दंपति


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News