MP News: आलू संग पकाया मेंढक, चावल में कीड़े, रोटी भी कड़वी… आदिवासी छात्रावास का ये है ‘मेन्यू’, छात्र कैसे खाएं? – INA

MP News: आलू संग पकाया मेंढक, चावल में कीड़े, रोटी भी कड़वी… आदिवासी छात्रावास का ये है ‘मेन्यू’, छात्र कैसे खाएं? – INA

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के साथ किए जाने वाला अमानवीय व्यवहार समय-समय पर सामने आता रहता है. इसी क्रम में शनिवार को कोलारस के जगतपुर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के भोजन में छात्रावास के रसोईए ने सब्जी के साथ मेंढक पका दिया. जब यह मेंढक एक छात्र को परोसी गई सब्जी के प्लेट में पहुंचा तो पूरा मामला उजागर हो गया. इससे पूर्व चावल में भी कीड़ा निकलने की बात भी छात्रों द्वारा कही जा रही है.

छात्रों का कहना है कि आज जो रोटियां उन्हें परोसी गईं, उन रोटियों का स्वाद बिलकुल कड़वा था. छात्रों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से यह परेशानी झेल रहे हैं. जब वह मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कहते हैं तो छात्रावास अधीक्षक उन्हें छात्रावास से निकाल देने की धमकी देते हैं. शनिवार को छात्रों ने स्वयं ही अपनी पीड़ा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. ताकि उनकी आवाज वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सके.

शिकायत करने पर दी धमकी

छात्रों के अनुसार जब उन्होंने इस बात की शिकायत करने के लिए छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र कुशवाह को फोन लगाया तो पहले तो उन्होंने फोन अटेंड ही नहीं किया. बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. इस पूरे मामले में जब आदिम जाति कल्याण विभाग के राजेंद्र कुमार जाटव को फोन लगाया गया तो उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को नोटिस जारी करने की बात कही. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जिस खाने का वीडियो वायरल हुआ है, वह किस दिन बनाया गया था.

पीने के पानी के लिए भी तरस रहे बच्चे

छात्रों ने बताया कि हास्टल में उन्हें पीने के लिए अच्छा और स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. ऐसे में कई बार उन्हें टंकी का बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे कपड़े, बर्तन व अन्य सफाई की जाती है. ऐसे में बच्चों के बीमार होने की आशंका भी है.

हॉस्टल में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप

इस मामले में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने विभाग और राजस्व की एक टीम बनाकर हास्टल भेज दी है. वह हास्टल में जांच कर रही है, जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक रूप से यह भी पता चला कि उक्त हास्टल में बाहरी तत्वों का भी काफी दखल है. आखिर बाहरी तत्व हास्टल के अंदर कैसे पहुंच रहे हैं, इसका भी पता लगाएंगे. इस वीडियो में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा.

आलू संग पकाया मेंढक, चावल में कीड़े, रोटी भी कड़वी… आदिवासी छात्रावास का ये है ‘मेन्यू’, छात्र कैसे खाएं?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button