MP News: ‘बेटी का नाम सोनम मत रखना’… राजा रघुवंशी की मां ने की अपील, कहा- अब ये नाम सुनकर लगता है डर – INA


इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के करीब एक महीना पूरा होने पर उनके घर पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए परिवार के लोगों ने जल अर्पण किया. इस दौरान राजा की मां ने फिर एक बार फिर तंत्र-मंत्र की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि शादी के बाद सोनम और राजा उज्जैन गए थे. जब वह उज्जैन से लौटे थे तब सोनम घर के दरवाजे पर टांगने के लिए एक काली गुड़िया लाई थी. सोनम ने उस गुड़िया को घर के दरवाजे पर टांग दिया था.
राजा की मां ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि अब तो उन्हें सोनम नाम से भी डर लगने लगा है. दुखी होकर उनकी मां ने तो यहां तक कह दिया कि वह दूसरे लोगों से यह अपील करना चाहती हैं कि वह अपने बेटे के लिए सोनम नाम की बहु न ढूंढे. राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े मामले में शिलांग पुलिस आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर परिवार द्वारा रोजाना नए खुलासे किए जा रहे हैं. घर में अनुष्ठान के दौरान मां ने कहा कि 17 मई को राजा और सोनम उज्जैन गए थे.
काली गुड़िया लेकर आई थी सोनम
मृतक राजा की मां ने बताया कि साथ में राजा और सोनम के साथ सोनम का भाई भी उज्जैन गया हुआ था. राजा जब घर लौटा तो सोनम उसके साथ एक काले कलर की गुड़िया लेकर पहुंची थी. जिस को लेकर सोनम ने अपनी सास उमा को कहा था कि इसे घर पर जाकर उल्टा टांग देने से बुरी बलाएं नहीं आती हैं. तभी से राजा के व्यवहार में भी बदलाव आया था.
राजा की मां पहले भी टोने-टोटके से जुड़ी हुई आशंका व्यक्त कर चुकी हैं. मां ने इस बात की भी आशंका जताई कि सोनम के पास से पिस्टल मिली है, अगर सोनम का भाई साथ नहीं गया होता तो उज्जैन में ही सोनम उनके बेटे राजा की हत्या कर सकती थी. जो कि सोनम ने शिलॉन्ग में जाकर अंजाम दिया.
सोनम नाम से ही डर रही राजा की मां
राजा की मां ने कहा कि सोनम नाम सुनकर ही उन्हें डर लगने लगा है. आज उनका बेटा उनके परिवार के साथ नहीं है. इस बात से उनकी मां और पूरा परिवार बहुत दुखी है. उन्होंने भारी मन से कहा कि कोई भी माता-पिता अपनी बेटियों का नाम सोनम न रखें.
‘बेटी का नाम सोनम मत रखना’… राजा रघुवंशी की मां ने की अपील, कहा- अब ये नाम सुनकर लगता है डर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










