MP News: ‘मोबाइल मत चलाओ बेटा’… खंडवा में पेरेंट्स ने लगाई डांटा, नाराज होकर बेटी ने घर ही छोड़ दिया – INA


मध्य प्रदेश के खांडवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्रा को परिजनों ने मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से मना किया और नहीं मानने पर उसे डांट दिया. इसी बात से नाराज होकर नाबालिग छात्रा घर से भाग गई. परिजनों को जब उसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले में तत्पर्ता दिखाते हुए छात्रा को ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया.
दरअसल, नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा है, जिसे परिजनों ने मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकरा छात्रा घर छोड़कर चली गई. परिजनों ने बताया कि बेटी ने घर से निकलते वक्त बताया था कि वो बाजार तक जा रही है. लेकिन देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई. लेकिन कुछ मालूम नहीं हुआ, रिश्तेदारों और बेची की सहेलियों से भी जानकारी की गई. कोई जानकारी नहीं मिलने पर हमने पुलिस को सूचना दी थी.
छात्रा तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद खोजबीन शूरू की थी. लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका. परिजनों ने बताया कि पुलिस की तत्परता के बाद मालूम हुआ की उनकी बेटी के लोकेशन खंडवा जिला मुख्यालय के करीब है. इसके बाद परेशान माता पिता ने बताया कि वहां बेटी के मामा रहते हैं.
50 किलोमीटर दूर मिली थी लोकेशन
मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे ने बताया कि क्षेत्र के माता-पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 4050 किलोमीटर दूर खालवा में उसकी लोकेशन प्राप्त की थी. परिजनों ने बताया कि खालवा में उसके मामा रहते हैं, जिसके बाद पुलिस ने खालवा पहुंचकर नाबालिग को उसके मामा के घर से बरामद किया और परिजनों को सौंपा दिया.
‘मोबाइल मत चलाओ बेटा’… खंडवा में पेरेंट्स ने लगाई डांटा, नाराज होकर बेटी ने घर ही छोड़ दिया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










