MP News: भोपाल में DRI ने किया ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 72 किलो गांजा जब्त – INA

MP News: भोपाल में DRI ने किया ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 72 किलो गांजा जब्त – INA

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने ऑपरेशन वीड आउट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन से 24 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की है. इससे पहले एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया था.

इस पूरे अभियान के दौरान डीआरआई ने कुल 72 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल ही में बेंगलुरु और भोपाल जंक्शन पर यात्रियों की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. बेंगलुरु में 29.88 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया, जिसे राजधानी एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा था. वहीं, भोपाल में भी 24.186 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे 19 अगस्त को बेंगलुरु से दिल्ली के लिए राजधानी ट्रेन में भेजा गया था.

मास्टरमाइंड के पास से 1.02 करोड़ की नकदी जब्त

नई दिल्ली में सिंडिकेट के सहयोगी मास्टरमाइंड को ट्रेस करने के बाद उसके कब्जे से 1.02 करोड़ की नकदी को जब्त किया गया. बेंगलुरु के होटल में थाईलैंड से लौटे एक यात्री को पकड़ा गया और उसके पास से 17.958 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. कुल मिलाकर 72.024 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 72 करोड़ आंकी गई है.

भोपाल की फैक्ट्री में पहले हो चुका है भंडाफोड़

इस मामले में सभी पांच यात्री और सहयोगी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया हैं. इसके पहले DRI ने भोपाल के जगदीशपुर में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था. जहां एमडी ड्रग्स का अवैध निर्माण किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में केमिकल्स, उपकरण और तैयार ड्रग्स बरामद किए गए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है और मामले की जांच जारी है.

भोपाल में DRI ने किया ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 72 किलो गांजा जब्त

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button