MP News: सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान: CM मोहन यादव – INA


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिये हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत् वीर सपूतों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती ग्वालियर में आयोजित हुई देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है. गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के साथ उनके विमान और अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है.
ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा से विशाल तिरंगा यात्रा निकली. मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुले वाहन पर सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहभागी बने.
महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर की पुष्प वर्षा
उन्होंने कहा कि मेरी ओर से ग्वालियरवासियों को इस अभियान को भव्यता के साथ मनाने के लिये बधाई. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने हमारी सेना ने जो दमखम दिखाया है, वह वाकई में अद्भुत है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज ग्वालियर में सेना के पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. साथ ही एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया. तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, पटेल नगर, गाँधी रोड़ व आकाशवाणी तिराहे से होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँची. इसका एक वृहद हिस्सा आकाशवाणी तिराहे से ठाठीपुर, कुम्हरपुरा व शहीद गेट होते हुए बारादरी मुरार तक पहुँचा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के सम्मान में खड़े लोगों एवं प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साहवर्धन किया.
सम्पूर्ण यात्रा मार्ग हुआ तिरंगामय
भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तिरंगा यात्रा में निकले तो सम्पूर्ण यात्रा मार्ग तिरंगामय हो गया. बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर गूँज रहे आजादी के तराने व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति का जज्बा हिलोरें लेने लगा.
साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार एवं तिरंगा लेकर शामिल हुए दिव्यांग बाइकर्स एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी बैंड की प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं.
कलेक्टर-एसएसपी सहित कई अधिकारी शामिल
संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तिरंगा थामकर स्कूटी व बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.
सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान: CM मोहन यादव
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










