MP News: उज्जैन में 600 घरों पर बुलडोजर चलने का डर, विधायक के सामने रो पड़ीं महिलाएं, कहा- हम कहां जाएंगे? – INA

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ की तैयारियां जोर-शोर से जारी है. इसके लिए शहर में चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा. शहर के पिपलीनाका क्षेत्र, MR-4 रोड या फिर कोतवाली और तेलीवाडा क्षेत्र… शहर भर में लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा, लेकिन विकास के नाम पर सबसे अधिक परेशानी MR-4 के करीब 200 और पिपलीनाका व भैरवगढ़ क्षेत्र के करीब 400 क्षेत्रवासियों को उठाना पड़ रही, क्योंकि जो चौड़ीकरण किया जा रहा, उससे इन लोगों के पूरे मकान ही टूटने वाले हैं.
पिपलीनाका और भैरवगढ़ क्षेत्र में इन दिनों चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा, लेकिन इस चौड़ीकरण परियोजना के तहत इस क्षेत्र के लगभग 400 मकान टूटने वाले हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिपलीनाका और भैरवगढ़ क्षेत्र के जिस मार्ग को 150 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है, उस मार्ग से न तो कोई पेशवाई निकलती है और न ही यह मार्ग सिंहस्थ के लिए इतना उपयोगी है, लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग को आवश्यकता से अधिक चौड़ा किया जा रहा. क्षेत्रवासियों का विरोध यह भी है कि होली पर उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दे दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- MP के मऊगंज में खूनी होली! पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत; कई घायल
क्षेत्रवासियों ने आज इसी को लेकर विरोध जताया और कहा कि सिक्स लेन की बजाय इस सड़क को फोरलेन बनाना चाहिए. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान MR-4 के क्षेत्रवासी भी शामिल रहे, जिन्होंने उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का घेराव करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा. दारु गोदाम से उत्तरामुखी हनुमान मंदिर तक 18 मीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा, जबकि हमारे क्षेत्र में जो चौड़ीकरण किया जा रहा है, वह 24 मीटर का हो रहा है. आज इन दोनों क्षेत्रों के लगभग 600 मकान के रहवासी विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिन्होंने पहले उज्जैन उत्तर के विधायक के कार्यालय पर विरोध जताया और उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को भी अपनी समस्या सुनाई.
रोने लगीं महिलाएं, कहा- हम बर्बाद हो जाएंगे
इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सबसे अधिक परेशान होती दिखाई दीं. चौड़ीकरण के नाम पर उनके जो मकान तोड़े जा रहे हैं, उससे महिलाओं की आंखों से आंसू निकल आए. उनका कहना था कि सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर हमारे पूरे मकान तोड़े जा रहे हैं. हमें यह समझ नहीं आ रहा कि अब हम कहां रहेंगे और क्या करेंगे? हमारे परिवारों की छत और रोजी-रोटी दोनों ही अब संकट में आ चुकी है.
ये भी पढ़ें- आग से भरा गड्डा, तपते अंगारे और उस पर चलते लोग MP के इस गांव में होली पर ये कैसी परंपरा?
वहीं इसको लेकर उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि शहरवासी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा 24 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाए तो फिर जनभावना का सम्मान क्यों नहीं किया जा रहा? पिपलीनाका क्षेत्र हो या MR-4 मार्ग… हर जगह पर अनावश्यक ही जनता को परेशान किया जा रहा. होली के दिन कुछ क्षेत्रों में नोटिस बांटे गए, जिसका भी मैं विरोध करता हूं. विधायक ने कहा कि यदि जनता का सम्मान नहीं होता है तो मैं भी अब जनता के साथ ही नजर आऊंगा. मुझे जनता ने चुना है और मैं जनता के साथ ही हूं. भले ही सरकार उज्जैन उत्तर में उपचुनाव करवा ले.
उज्जैन में 600 घरों पर बुलडोजर चलने का डर, विधायक के सामने रो पड़ीं महिलाएं, कहा- हम कहां जाएंगे?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








