MP News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोले- भस्म आरती में मिली पॉजिटिव एनर्जी – INA

MP News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोले- भस्म आरती में मिली पॉजिटिव एनर्जी – INA

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने परिवार के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान वह पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ते में नजर आए. उन्होंने देखते ही क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे खिले उठे. श्रीकांत ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा के दर्शन किए. उन्होंने बताया कि भस्म आरती में पॉजिटिव एनर्जी मिली. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे ने उन्हें सम्मानित किया.

पूर्व कप्तान श्रीकांत ने बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती दिव्य और भव्य है. इस आरती के बारे में जो भी सुना था वह आज बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान एकदम सही निकला. बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के साथ ही आज मैंने भस्म आरती में जो वाइब्रेशन का अनुभव किया ऐसा आज के पहले कभी नहीं हुआ. महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी हैं . मैंने पूरे देश की सुख समृद्धि एवं कल्याण की कामना बाबा महाकाल से की हैं.

पूर्व कप्तान श्रीकांत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत आज सुबह अपनी पत्नी विद्या के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां आपने भस्म आरती के दर्शन किए. इस दौरान श्रीकांत बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. आपने मस्तक पर तिलक लगवाया. भगवान की आरती ली और उसके साथ ही जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ बाबा महाकाल की भक्ति करने लगे.

‘पहले बार दर्शन के लिए आया’

बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान श्रीकांत पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ता में पहने नजर आए, जबकि उनकी पत्नी विद्या ने भी साड़ी पहन रखी थी. इस दौरान श्रीकांत और उनके परिवार से भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन पुजारी आकाश गुरु द्वारा चांदी द्वार से विधि-विधान से कराया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत ने कि वह पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आज उज्जैन आए हैं.

श्रद्धालुओं ने खिंचवाई फोटो

बाबा महाकाल के इस प्रसिद्ध मंदिर और यहां सुबह होने वाली भस्म आरती के बारे में मैंने काफी कुछ सुना था, लेकिन कहा जाता है कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता तब तक कोई भी दर्शन करने नहीं आ पाता है. इस बार बाबा महाकाल का बुलावा आया और मैं परिवार सहित उनके दर्शन करने आ गया. मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ ही मंदिर समिति को भी धन्यवाद देता हूं. जिन्होंने इस प्रकार के यादगार दर्शन हमें करवाए. दर्शन के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने श्रीकांत को पहचान लिया था, जिन्होंने श्रीकांत के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी लिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोले- भस्म आरती में मिली पॉजिटिव एनर्जी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button