MP News: मैहर के BLO को फ्री आईलैंड ट्रिप का गिफ्ट, समय से 14 दिन पहले पूरा किया था SIR का काम – INA

MP News: मैहर के BLO को फ्री आईलैंड ट्रिप का गिफ्ट, समय से 14 दिन पहले पूरा किया था SIR का काम – INA

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक बीएलओ ने निर्धारित समय से 14 दिन पहले ही अपना 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया. एक तरफ जहां कई बीएलओ ने अभी तक अपना SIR का काम शुरू तक नहीं किया, वहीं दूसरे तरफ इस बीएलओ की मेहनत के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं. जिला प्रशासन ने समय से पहले काम पूरा करने पर बीएलओ को आइलैंड ट्रिप का इनाम दिया है. मैहर

मैहर विकासखंड के गोरहाई पोलिंग बूथ के बीएलओ (BLO) विनोद सिंह ने SIR का काम निर्धारित समय सीमा से पूरे 14 दिन पहले ही पूरा कर लिया है. उन्होंने कुल 477 वोटर्स का गहन पुनरीक्षण पूरा कर जिले में रिकॉर्ड कायम किया है. इस काम को पूरा करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर थी, लेकिन विनोद सिंह ने यह उपलब्धि समय रहते ही पूरी कर ली. उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के चर्चे अब पूरे जिले में हो रहे हैं.

आइलैंड ट्रिप का मिला इनाम

वह अन्य BLO के लिए विनोद एक रोल मॉडल बन गए हैं. वह जिले के पहले ऐसे BLO बन गए हैं, जिन्होंने समय रहते अपना काम पूरा कर लिया है. उनके इस काम से प्रशासन भी काफी गदगद है. एसडीएम रामनगर ने बीएलओ विनोद सिंह का स्वागत पुष्पहार पहनाकर किया. सम्मान के रूप में उन्हें शहडोल जिले में स्थित सरसी आइलैंड की फ्री ट्रिप का इनाम दिया गया है.

जिले में पहली बार BLO को किया प्रोत्साहित

आपको बता दें कि जिले में पहली बार किसी बीएलओ को इस तरह का प्रोत्साहन दिया गया है. जिससे अन्य बीएलओ और कर्मचारी भी प्रेरित होंगे. ऐसे ही एक इनाम रीवा जिले से भी सामने आया है, जहां SIR का काम 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने पर सेमरिया विधानसभा के बीएलओ चंद्रमौली सिंह को परिवार सहित फ्री मूवी, टाइगर सफारी, फ्री डिनर कूपन सहित कई इनाम मिलेंगे.

(रिपोर्ट- पुष्पेंद्र कुशवाहा/मैहर)

मैहर के BLO को फ्री आईलैंड ट्रिप का गिफ्ट, समय से 14 दिन पहले पूरा किया था SIR का काम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button