MP News: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, दीवाली के बाद मिलेंगे 1500 रुपये – INA


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. दीवाली के बाद से योजना के तहत दी जानी वाली राशि की रकम को बढ़ाया जा रहा है. सीएम ने खुद इस बात का ऐलान किया है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार की प्रमुख लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को दीपावली के बाद 1,250 रुपये की मासिक सहायता की जगह 1,500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी. सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए 27,147 करोड़ रुपये का विशेष बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें लाडली बहना योजना के लिए 18,699 करोड़ रुपये शामिल हैं.
सीएम ने लाडली बहनों को दिया तोहफा
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण और आदिवासी गौरव सम्मेलन में कहा, लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को 1,250 रुपये और रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. दीपावली के बाद मासिक लाभ बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया जाएगा.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना से 51 लाख लड़कियों को लाभ मिला है, जिन्हें 672 करोड़ रुपये की सहायता मिली है.
कब हुई स्कीम की शुरुआत?
लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी. उस समय लाभार्थियों के लिए सहायता राशि 1,000 रुपये थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया. हालांकि, अब दीपावली के बाद मासिक लाभ बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया जाएगा.
इस योजना को नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को शानदार जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है. मोहन यादव ने यह भी कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 9,000 से अधिक आदिवासी परिवारों को भूमि अधिकार दिए गए हैं. इसी के साथ, उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है.
योजना से जुड़ी अहम जानकारी
- फिलहाल लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं.
- लाडली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में शुरू की थी.
- लाडली बहना योजना का मकसद मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था.
- इस स्कीम के तहत 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था.
- इस स्कीम की पहली किस्त 10 जून 2023 में जारी की गई थी.
- इसके बाद रक्षाबंधन 2023 के मौके पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था.
- हालांकि, इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के लिए किसी जादू की छड़ी का काम किया.
- अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते रहे हैं.
- हालांकि, अब महिलाओं को दिवाली के बाद 250 रुपये ज्यादा मिलेंगे. 1, 250 की जगह 1,500 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे.
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, दीवाली के बाद मिलेंगे 1500 रुपये
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










