MP News: शादी से वापस लेकर आ रहा था घोड़ी, तभी पहुंच गए दबंग, बोले – सड़क से इसे हटा, फिर शख्स को पीट-पीटकर मार डाला – INA

मध्य प्रदेश के जबलपुर में घोड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा एक युवक की मौत का कारण बन गया. घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है, जब स्लॉटर हाउस के सामने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया और मौके पर छोड़कर फरार हो गए. तत्काल उसे परिजन इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो शादी-ब्याह में घोड़ी लगाने और दूल्हे को घोड़े पर बैठाने का काम करता था.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त मृतक शादी समारोह से लौट रहा था. बताया जा रहा है कि घोड़ी हटाने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था. इसी दौरान जीशान नाम का आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ने पर मोनू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए.
मृतक के परिजनों ने क्या कहा?
मृतक के बड़े भाई मोहम्मद शारिक ने बताया कि मोनू रोज की तरह शादी में काम करके लौट रहा था. उसने घोड़ा अपनी जगह पर बांध दिया था और घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में करीब 6 से 7 लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. शारिक के मुताबिक, हमलावरों ने मोनू पर कई बार चाकू से वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना तीन नंबर गेट कब्रिस्तान के पास, कमेले के नजदीक की बताई जा रही है. फिलहाल परिजनों ने हमलावरों की पहचान नहीं होने की बात कही है, हालांकि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है, जो अचानक हिंसक हो गया. आरोपी जीशान और उसके साथियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है.
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह जानलेवा बनते जा रहे हैं. एक साधारण काम करके परिवार का पेट पालने वाला युवक अब इस दुनिया में नहीं है, और उसका परिवार न्याय की आस में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहा है.
शादी से वापस लेकर आ रहा था घोड़ी, तभी पहुंच गए दबंग, बोले – सड़क से इसे हटा, फिर शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







