MP News: Indore News: एयरपोर्ट पर बैठे यात्री की पैंट में घुसा चूहा, काटने से मचा हड़कंप… घबराए यात्री ने उतार दिए कपड़े – INA


मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डिपार्चर हॉल में बैठे एक यात्री की पैंट में अचानक चूहा घुस गया और उसे काट लिया. वहीं घटना के बाद एयरपोर्ट पर यात्री को कोई भी मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी. जानकारी के अनुसार भोपाल के रहने वाले अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 6739 से बेंगलुरु जा रहे थे. फ्लाइट का समय दोपहर 3 बजकर 5 मिनट था और वे करीब 1 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे. प्रतीक्षा के दौरान वे ग्राउंड फ्लोर स्थित डिपार्चर हॉल में लगे रिकलाइनर पर बैठे थे. तभी अचानक एक चूहा उनकी पैंट के भीतर घुस गया.
पैंट में चूहा घुसने के बाद उसने उनको काट लिया, जिससे हड़कंप मच गया. अरुण मोदी ने तुरंत चूहे को बाहर से पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने उनके घुटने के पीछे काट लिया. घटना से घबराए यात्री ने तुरंत पैंट उतारी और चूहे को बाहर निकालकर पकड़ लिया. इस दौरान वहां मौजूद अन्य यात्री भी हैरान हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शोर सुनकर एयरपोर्ट स्टाफ मौके पर पहुंचा और अरुण मोदी को मेडिकल रूम ले जाया गया. हालांकि वहां प्राथमिक इलाज की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी. मजबूरन उन्हें बिना किसी इंजेक्शन के फ्लाइट में बैठना पड़ा. बेंगलुरु पहुंचने के बाद ही उन्होंने अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाया.
एयरपोर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
घटना से नाराज मोदी दंपती ने एयरपोर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट पर इस तरह की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. एक तरफ एयरपोर्ट की साफ-सफाई और सुरक्षा पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को बुनियादी मेडिकल सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. चूहा कैसे डिपार्चर हॉल तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.
यात्रियों ने की ये मांग
वहीं यात्रियों ने मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर में नियमित पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल सुविधाओं की अनिवार्य व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं पैसेंजर को चूहे के काटने की पुष्टि इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्ट वीके सेठ के द्वारा की गई. इंदौर एयरपोर्ट पर चूहा काटने की घटना के पहले इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भी चूहे के द्वारा काटने की घटना सामने आ चुकीहै.
Indore News: एयरपोर्ट पर बैठे यात्री की पैंट में घुसा चूहा, काटने से मचा हड़कंप… घबराए यात्री ने उतार दिए कपड़े
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









