MP News: मध्य प्रदेश: रतलाम में जीतू पटवारी की कार पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी का टूटा कांच – INA


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन पर रविवार (31 अगस्त) को रतलाम के मांगरोल में हमला हुआ. इस दौरान धाकड़ समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए साथ ही पथराव भी किया, हालांकि जीतू पटवारी बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया. इस घटना से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.
मध्य कांग्रेस ने इस हमले की निंदा करते हुए बीजेपी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पार्टी ने कहा ‘आखिरकार, लोकतंत्र विरोधी भाजपा ने फिर से अपना असली रंग दिखा ही दिया. लगातार सच बोलने और सरकार को आईना दिखाने से बौखलाई भाजपा ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी पर जानलेवा हमला करवाया’.
आखिरकार लोकतंत्र विरोधी भाजपा ने,
फिर अपना असली रंग दिखा दिया!लगातार सच बोलने और सरकार को आईना दिखाने से परेशान भाजपा द्वारा, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी पर जानलेवा हमला करवाया गया!
भाजपा का मंडल अध्यक्ष खुद मौके पर मौजूद था! सच यह है मोहन सरकार कांग्रेस को
— MP Congress (@INCMP) August 31, 2025
इसके आगे कांग्रेस ने कहा ‘भाजपा के मंडल अध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर मौजूद थे. सच तो यह है कि कांग्रेस को मिल रहे अपार जनसमर्थन से मोहन सरकार घबरा गई है! इसलिए वह ऐसे हथकंडे अपना रही है. भाजपा और मोहन सरकार लगातार जीतू पटवारी की सुरक्षा से समझौता कर रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जान जानबूझकर खतरे में डाली जा रही है. प्रदेश कांग्रेस इस हमले की कड़ी निंदा करती है.
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर ये हमला उस समय हुआ जब वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे. इसी दौरान जिले के मांगरोल में धाकड़ समाज जीतू पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था. बताया जा रहा है कि, धाकड़ समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन का कारण पिछले दिनों पटवारी के एक बयान के चलते किया गया है. धाकड़ समाज के लोग टिप्पणी को लेकर नाराज हैं.
दरअसल, मंदसौर वाली घटना को लेकर जीतू पटवारी ने धाकड़ समाज पर कोई टिप्पणी की थी. इसी बात को लेकर रतलाम में धाकड़ समाज के लोगों में नाराजगी थी. काफिला आने से पहले ही बड़ी संख्या में धाकड़ समाज के लोग सड़क पर जमा हो गए थे. इस दौरान लोगों ने काफिले को काले झंडे दिखाए हैं. साथ ही जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की है. इसी दौरान पथराव भी किया गया.घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh Congress president Jitendra (Jitu) Patwari claims that his car was attacked in Ratlam.
He says, “…Alcohol has become a menace in Madhya Pradesh. People of the BJP are involved in the sale of drugs. BJP and their families have links to all kinds of pic.twitter.com/sUVGuWgFTz
— ANI (@ANI) August 31, 2025
जीतू पटवारी का कहना है कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने उन पर हमला किया और उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए. उन्होंने कहा कि वो 30,40 लोगों को साथ लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश लोकतंत्र का एक मंदिर है. इसमें सत्ता और विपक्ष दोनों का सम्मान है. इसके साथ ही उन्होंने सूबे की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा.
मध्य प्रदेश: रतलाम में जीतू पटवारी की कार पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी का टूटा कांच
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











