MP News: लव जिहाद: मुस्लिम जिम ट्रेनरों की बना रहे सूची… बोले सांसद आलोक शर्मा – INA


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है. इस बार विवाद की शुरुआत बीजेपी सांसद आलोक शर्मा के बयान से हुई है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम जिम ट्रेनर्स को लेकर आपत्ति जताते हुए उन्हें बहनों को ट्रेनिंग देने से रोकने की बात कही है.
सांसद ने कहा कि इंदौर के बाद अब भोपाल के जिम और ट्रेनर्स की जानकारी एकत्र की जा रही है और “तथाकथित मुस्लिम समाज” के लोगों को बहनों को ट्रेनिंग देने का कोई अधिकार नहीं है.
शर्मा ने कहा, “इंदौर ने ठीक निर्णय लिया है. हम पुलिस को सूची सौंपेंगे. सरकार अपना काम करेगी और हम अपना. किसी को लव जिहाद की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह लोग अब भूमि पर भी लैंड जिहाद कर रहे हैं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा. कानून अपना काम करेगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.
मुस्लिम जिम ट्रेनरों की बनाई जा रही है सूची
उन्होंने कहा कि भोपाल में कई जिम हैं, जिनकी सूची तैयार करवा रहे हैं और उस सूची के अंदर वहां जिस तरह के ट्रेनर्स हैं, वो तथाकथित मुस्लिम समुदाय के हैं. उनको भी कोई अधिकार नहीं है. यदि कोई जिम है तो वहां बहनों को भी ट्रेनर होना चाहिए. उसकी भी सूची बना रहे हैं. इंदौर ने ठीक काम किया है.
उन्होंने कहा किउस सूची को पुलिस को सौंपने वाले हैं. पुलिस अपना काम करेगी और कानून अपना काम करेगा. मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार है. यहां लव जिहाद को अनुमति नहीं दी जाएगी. लव जिहाद कर रहे हैं और भूमि जिहाद कर रहे हैं. यह चलने वाला नहीं है. कानून अपना काम करेगा. कानून कठोर से कठोर उनके ऊपर कार्रवाई
करेगा.
जिम में मुस्लिम ट्रेनरों पर बवाल
उन्होंने कहा, “भोपाल नवाबों का या केवल मुसलमानों का नहीं है. यह सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, परमार वंश और रानी कमलापति का है.” उन्होंने औबेदिया स्कूल, रशीदिया स्कूल, सुल्तानिया जनाना अस्पताल और हमीदिया अस्पताल जैसे संस्थानों के नाम बदलने की मांग भी उठाई और कहा कि नाम महापुरुषों के नाम पर होने चाहिए.
इस बीच, भोपाल के अयोध्या नगर इलाके के एक जिम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जिम संचालक से मुस्लिम ट्रेनर्स की जानकारी मांगी. बताया जा रहा है कि यह घटना 3-4 दिन पुरानी है. वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा मौके पर मौजूद हैं और वह जिम संचालक को कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि किसी मुस्लिम ट्रेनर को जिम में एंट्री न दी जाए.
पुलिस की मौजूदगी और इस बयान के वीडियो के वायरल होने के बाद मामला और भी गरमा गया है. हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
लव जिहाद: मुस्लिम जिम ट्रेनरों की बना रहे सूची… बोले सांसद आलोक शर्मा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










