MP News: मध्य प्रदेश: 75वें जन्मदिन पर धार में रहेंगे पीएम मोदी, किसानों और महिलाओं को देंगे खास तोहफा – INA


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. इस खास दिन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. इस खास मौके पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा भी मनेगा. जिसके तहत पूरे 15 दिन तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. पीएम के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.
पीएम मोदी अपने जन्मदिन (17 सितंबर ) के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार जिले का दौरा करेंगे. इस दौरे पर वो राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने वाले हैं. पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम का कार्यक्रम तय है. आईये जानते हैं पीएम के दौरे से जुड़ी मुख्य घोषणाओं और योजनाओं के बारे में.
प्रमुख सौगातें
पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन: प्रधानमंत्री धार जिले के भैंसोला गांव में “मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क” (पीएम मित्रा पार्क) का भूमि पूजन करेंगे. यह पार्क लगभग 1,300 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जाएगा. इसमें 91 से अधिक कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है. अनुमान है कि इस पार्क से 72,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह पार्क कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगा, जिससे लगभग 6 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा.
महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ: प्रधानमंत्री मोदी इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना है. इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में महिलाओं की सभी प्रकार की जांचें निःशुल्क की जाएंगी. इसके साथ ही महिलाओं को 5 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाएगा.
अन्य महिला-केंद्रित पहल
‘पोषण माह 2025’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा.
‘सुमन सखी’ नामक एक चैटबॉट सेवा का लोकार्पण होगा, जो महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी देगी.
‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण किया जाएगा.
‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के तहत लाभार्थियों के खातों में किस्तों का सीधा हस्तांतरण भी किया जाएगा.
मध्य प्रदेश: 75वें जन्मदिन पर धार में रहेंगे पीएम मोदी, किसानों और महिलाओं को देंगे खास तोहफा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










