MP News: किसी शहर में 2 तो किसी में 5 रुपए दूध महंगा… दाम बढ़ने पर क्या बोले MP के डेयरी वाले? – INA

Jabalpur News: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की आंच भारत के हर शहर में पहुंच रही है. रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत से तो हर कोई परेशान था ही, लेकिन महंगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है. मध्य प्रदेश राज्य के बड़े शहरों जबलपुर, इंदौर, भोपाल और उज्जैन में दूध की कीमतों में 2 से 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. बुधवार से लागू हुई इस नई दर ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. खास तौर पर मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा.

इंदौर और भोपाल में सबसे साफ असर देखने को मिला है, जहां डेयरी में मिलने वाला खुला दूध 60 रुपए से बढ़कर 65 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं जबलपुर में 68 रुपए से लेकर 73 प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचा जा रहा है. अगर कंपनियों के दूध के दाम बढ़ते हैं तो ये 75 के पार हो जाएगा. वहीं अन्य शहरों में भी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से कीमतें बढ़ाई गई हैं. दूध विक्रेताओं का कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है, क्योंकि उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रही है.

गर्मी में पशुओं को नहीं मिलता हरा चारा

दूध कारोबार से जुड़े मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि गर्मी का मौसम आते ही पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता कम हो जाती है. इससे दूध देने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है. ऊपर से पशु आहार महंगा होने के कारण खर्च और बढ़ गया है. ऐसे में विक्रेताओं के सामने कीमत बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.

क्या बोले डेयरी चलाने वाले?

महंगाई का दबाव सिर्फ चारे तक सीमित नहीं है. परिवहन और वितरण में इस्तेमाल होने वाली कॉमर्शियल गैस और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी लागत को बढ़ा दिया है. यही वजह है कि दूध की कीमतों में यह इजाफा अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है. डेयरी संचालक राजेंद्र दुबे का कहना है कि अगर लागत इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगा

इसी बीच ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 1 अप्रैल से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपए का इजाफा हुआ है. छोटे कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगे हुए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

किसी शहर में 2 तो किसी में 5 रुपए दूध महंगा… दाम बढ़ने पर क्या बोले MP के डेयरी वाले?


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News