MP News: खनन माफियाओं की हिमाकत! मैहर में नायब तहसीलदार को रेत से भरे ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश – INA


मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत कुबरी गांव में रेत माफियाओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है. अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत को रेत से लदे ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की गई. इस हमले में वे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत कुबरी गांव में सीमांकन के लिए पहुंचे थे.
सीमांकन के दौरान उन्हें अवैध रूप से रेत से लदा एक ट्रैक्टर दिखाई दिया. जब उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जानबूझकर उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया. गनीमत रही कि तहसीलदार समय रहते पीछे हट गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना में ग्रामीणों की नजर के चलते कुछ रेत माफियाओं का नाम आया सामने जिसमें रावेंद्र नेपाली का नाम सामने आ रहा है. जो कथित रूप से अवैध रेत के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले मध्यप्रदेश के शहडोल क्षेत्र में एक पटवारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था. जिसमें भी अवैध रेत खनन से जुड़ी आशंका जताई गई थी. लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और अवैध रेत कारोबार की जड़ें उजागर कर दी हैं.
कुबरी क्षेत्र बना अवैध रेत का अड्डा
मैहर और शहडोल की सीमा पर लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार फल-फूल रहा है. प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई जरूर की जाती है, लेकिन माफिया तत्व इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब अधिकारियों पर ही हमले करने से नहीं डरते.
घटना की जानकारी मिलते ही मैहर कलेक्टर ने बताया कि पटवारी सीमांकन के काम से कुबरी क्षेत्र में गए थे. तभी अचानक से यह घटना घटित हो गई और इस पूरे मामले पर उचित कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. आरोपी की तलाश जा रही है. पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट – पुष्पेंद्र कुशवाहा / मैहर
खनन माफियाओं की हिमाकत! मैहर में नायब तहसीलदार को रेत से भरे ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










