MP News: MP का ‘डेंजर ब्रिज’… खंडवा में 8 साल से अधूरा पड़ा, 40 फीट से नीचे गिरे 2 बाइक सवार; हालत गंभीर – INA

MP News: MP का ‘डेंजर ब्रिज’… खंडवा में 8 साल से अधूरा पड़ा, 40 फीट से नीचे गिरे 2 बाइक सवार; हालत गंभीर – INA

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज इन दिनों सुर्खियों में है. इसका वजह, इस अधूरे ओवरब्रिज पर हुआ एक ताजा हादसा. इस हादसे में दो बाइक सवार ब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों बाइक सवारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि दोनों ही घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे.

40 फीट से नीचे गिरे बाइक सवार

दरअसल, यह हादसा उस समय हुआ, जब खरगोन जिले के रहने वाले बलवंत और कमल बाइक से हरसूद रोड की ओर से आ रहे थे. दोनों खरगोन जिले के रहने वाले हैं. इसीलिए उन्हें यह नहीं पता था कि यह ओवरब्रिज अधूरा है. इसका निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. बाइक सवारों ने पुलिस लाइन के पास से ब्रिज पर चढ़ना शुरू किया, लेकिन आगे चलकर वह ब्रिज से लगभग 40 फीट नीचे बाइक सहित गिर गए.

ये भी पढ़ें- MP: बसों को आग लगाई, पत्थर फेंके और तोड़फोड़ उज्जैन के तराना में फिर भड़की हिंसा, तलवार लेकर निकले लोग

गनीमत यह रही कि ब्रिज से गुजर रही एक केबल में दोनों बाइक सवार फंस गए थे, जिस कारण उनकी स्पीड कम हो गई और फिर वह नीचे गिरे. बताया जा रहा है कि नीचे सरिए से बने कॉलम भी पड़े हुए थे. गंभीर हालत में दोनों बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने तुरंत खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

8 साल से अधूरा पड़ा ब्रिज

बता दें कि खंडवा शहर के बीच तीन पुलिया पर बन रहा यह तीन भुजाओं वाला ओवरब्रिज पिछले आठ साल से निर्माणाधीन है. इसका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है. इस हादसे के बाद सेतु निगम की लापरवाही उजागर हुई है, क्योंकि निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर किसी प्रकार की चेतावनी, संकेतक बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगी हुई है. यही वजह रही कि दोनों बाइक सवार ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरे.

ये भी पढ़ें- वाटरफॉल में सुसाइड करने पहुंची, छलांग लगाने से पहले पहुंच गई पुलिस और फिर

क्या बोले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल?

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साल के आखिर तक ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. सांसद ने दुर्घटना के पीड़ितों के लिए उचित राहत देने और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के उपाय करने की बात कही.

MP का ‘डेंजर ब्रिज’… खंडवा में 8 साल से अधूरा पड़ा, 40 फीट से नीचे गिरे 2 बाइक सवार; हालत गंभीर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button