MP News: Narmada Pravah Yatra: सरदार पटेल विराट व्यक्तित्व के धनी…नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च में बोले CM मोहन यादव – INA

MP News: Narmada Pravah Yatra: सरदार पटेल विराट व्यक्तित्व के धनी…नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च में बोले CM मोहन यादव – INA

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से नागपुर से नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा की शुरुआत हुई है, जो नागपुर से बैतूल होते हुई इंदौर पहुंची. उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों को मिलाकर जो कार्य किया वह अद्वितीय है. इसके लिए हमें विराट व्यक्तित्व के धनी सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति और विकास के पत्र पर आगे बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा के दौरान एक विशाल वाहन में सवार थे. यात्रा में सबसे आगे स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं और जनजाति समाज के महिला एवं पुरुष कलाकार लोक नृत्य करते हुए शामिल हुए. यात्रा में देशभक्ति की धून बजाते हुए बैंड भी शामिल थे. साथ ही महिलाएं एवं पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

नागरिकों ने किया अभिनंदन

रास्ते भर विभिन्न मंचों के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. जगह-जगह मंच लगाकर नागरिकों द्वारा फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एकता यात्रा का स्वागत किया. महिलाओं ने घरों की छत से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वाहन पर फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर स्वागत किया. यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के उद्घोष लगे.

नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा

सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होकर नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए छावनी चौराहा पहुंची, जहां नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान कृष्ण की प्रतिमा और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया.

यह भी पढ़ें : खुशहाल पंचायत विकास का आधार भोपाल के वॉटर शेड सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Narmada Pravah Yatra: सरदार पटेल विराट व्यक्तित्व के धनी…नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च में बोले CM मोहन यादव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button