MP News: धनखड़ का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई नेता, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, बोले- यूज एंड थ्रो BJP की नीति – INA

MP News: धनखड़ का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई नेता, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, बोले- यूज एंड थ्रो BJP की नीति – INA

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का कोई भी नेता पूर्व उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए यहां हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा और यह पार्टी की इस्तेमाल करो और फेंको नीति को दर्शाता है. चार महीने पहले उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद, धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन वैद्य की लिखी एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में पहला सार्वजनिक संबोधन दिया.

हवाई अड्डे पर बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी केवल उन्हीं लोगों को महत्वपूर्ण मानती है जो उसके हितों की पूर्ति करते हैं. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह इस्तेमाल करो और फेंको की नीति पर चलती है.

जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए समय मांगा

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मैं आरएसएस के बारे में यह नहीं कह सकता क्योंकि वह उनके कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ आए अधिकारी से जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए समय मांगा था.

विमान में सवार होने के लिए ड्यूटी नहीं छोड़ सकता

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह ड्यूटी को दूसरी चीजों से ऊपर रखते हैं, और उनका हाल का अतीत इसका सबूत है. चार महीने पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन वैद्य की पुस्तक का विमोचन के मौके पर पहली बार सार्वजनिक संबोधन दिया.

भाषण के दौरान एक व्यक्ति यह याद दिलाने के लिए उनके पास आया कि उन्हें शाम 7:30 बजे दिल्ली वापस जाने के लिए उड़ान में सवार होना है. पूर्व उपराष्ट्रपति ने इसके बाद उपस्थित लोगों को बताया कि उन्हें एक उड़ान में सवार होना है.

अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ सकता

उन्होंने कहा कि मैं विमान में सवार होने के लिए अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ सकता, और दोस्तों, मेरा हाल का अतीत इसका सबूत है. इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ ने आरएसएस की सोच और दृष्टिकोण की तारीफ की.

धनखड़ ने कहा कि यह किताब उस प्रचार को गलत साबित करती है जिसमें संघ को एक अति दक्षिणपंथी संगठन के तौर पर दिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि इसे महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ने की कोशिश की जाती है, हालांकि यह एक बेबुनियाद आरोप है.

धनखड़ का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई नेता, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, बोले- यूज एंड थ्रो BJP की नीति

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button