MP News: एक झपकी और उजड़ गया परिवार, बालाघाट में आग का गोला बनी कार, ससुर-बहू और पोते की जिंदा जलकर मौत – INA

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास एक चलती अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाली में जा घुसी और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस भीषण हादसे में ससुर, बहू और तीन साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ. परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पोंडी निवासी सितम केलकर अपने परिवार के साथ कार से लौट रहे थे. कार में उनकी पत्नी सविता, तीन वर्षीय पुत्र अभि, माता नानीबाई, पिता नगारची केलकर और पड़ोस की 8 वर्षीय बच्ची पूर्वी राहांगडाले सवार थे. परिवार तीन दिन गांव में बिताने के बाद वापस पौनी लौट रहा था, जहां सितम की वेल्डिंग की दुकान है.

जोरदार टक्कर के बाद आग लगी

बताया जा रहा है कि केवलारी चौराहे के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाली में उतर गई और जोरदार टक्कर के बाद उसमें आग लग गई. आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ. टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी और कुछ ही क्षणों में उसने विकराल रूप ले लिया.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने साहस दिखाते हुए मदद की कोशिश की. उन्होंने कार के शीशे तोड़कर सबसे पहले 8 साल की बच्ची पूर्वी को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे सितम केलकर और उनकी मां नानीबाई को किसी तरह बाहर खींच लिया गया. लेकिन कार के पिछले हिस्से में फंसे नगारची केलकर, उनकी बहू सविता और मासूम अभि को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते तीनों जिंदा जल गए और लोग बेबस होकर यह भयावह मंजर देखते रह गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

एक झपकी और उजड़ गया परिवार, बालाघाट में आग का गोला बनी कार, ससुर-बहू और पोते की जिंदा जलकर मौत


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News