MP News: पापा ये तुमने क्या किया? पहले बेटे को जमकर शराब पिलाई, फिर बाथरूम में गला घोंट कर दी हत्या – INA

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है. नशे में धुत आरोपी पिता ने पहले तो बेटे को जमकर शराब पिलाई और फिर मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया था. इस हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतक का बढ़ा भाई सुबह बाथरूम पहुंचा. यहां छोटे भाई का शव देख उसकी चीख निकल गई. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पूरा मामला पंवासा थाना क्षेत्र के रघुनंदन मैरिज गार्डन के पास में रहने वाले रायसिंह सोलंकी के परिवार का है, जहां पर आए दिन रायसिंह और उसकी पत्नी सावित्रीबाई के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को कभी गंभीरता से नहीं लिया. इसी के चलते रायसिंह ने अपने बेटे विशाल सोलंकी की नशे की हालत में हत्या कर दी. विशाल (22) राजमिस्त्री का काम करता था.
शराब पिलाकर की बेटे की हत्या
सोमवार को रायसिंह और उसके बेटे विशाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद रायसिंह ने अपने पत्नी सावित्रीबाई से लड़ते हुए उसे घर से भाग दिया. रात में दोनों बेटे विशाल और सागर सो रहे थे, जबकि पिता ने काफी शराब पी रखी थी. नशे की हालत में रायसिंह ने बेटे विशाल को उठाया और शराब पिलाई. इस दौरान हुए विवाद में उसने पहले तो बेटे के साथ मारपीट की और फिर बाथरूम में ले जाकर उसका गला दबा दिया, ताकि कोई भी उसकी चीखें सुन न सकें.
बाथरूम में मिला शव
घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी पिता फरार हो गया. अगले दिन यानी मंगलवार सुबह बाथरूम का गेट खोलते ही सागर की आंखें फटी की फटी रह गईं. उसने अंदर देखा कि उसका भाई विशाल मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सागर ने तुरंत घटना की जानकारी अपने मामा संतोष और दिनेश को दी. साथ ही पड़ोसियों को भी बताया. युवक की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पंवासा थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंच गया.
मृतक के मामा के गंभीर आरोप
सबूतों को एकत्रित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सीएसपी पुष्पा प्रजापति का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर विशाल की मौत कैसे हुई. इस मामले में मृतक विशाल के मामा संतोष ने आरोप लगाया है कि रायसिंह के घर आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता था. उन्होंने कई बार रायसिंह को समझाने की कोशिश, लेकिन फिर भी वह मानने को तैयार नहीं था.
आरोपी पिता की तलाश जारी
वह शराब पीने का आदी था और शराब पीकर नशे की हालत में परिजनों के साथ विवाद कर मारपीट करता रहता था. इसी शराब की लत के कारण उसने विशाल के साथ पहले विवाद किया और जब मामला ज्यादा ही बढ़ गया तो गला दबाकर उसकी बाथरूम में हत्या कर डाली और बाद में वह फरार हो गया. पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है.
पापा ये तुमने क्या किया? पहले बेटे को जमकर शराब पिलाई, फिर बाथरूम में गला घोंट कर दी हत्या
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







