MP News: ‘SDM मेरी बेटी को गंदे मैसेज भेजते हैं, फोन पर…’, मां ने की शिकायत, कलेक्टर ने तुरंत लिया एक्शन – INA

MP News: ‘SDM मेरी बेटी को गंदे मैसेज भेजते हैं, फोन पर…’, मां ने की शिकायत, कलेक्टर ने तुरंत लिया एक्शन – INA

ग्वालियर के चंदन नगर की रहने वाली महिला अपने देवर के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंची. वहां, उसने सबलगढ़ के एसडीएम अरविंद माहौर पर उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया. यहां तक कि ये भी कहा- अगर हमें न्याय न मिला तो हमारा पूरा परिवार सुसाइड कर लेगा. महिला मूलरूप से सबलगढ़ की रहने वाली है, जो अब ग्वालियर में अपने परिवार के साथ रह रही है.

उसने पत्रकारों को बताया कि सबलगढ़ SDM अरविंद माहौर उसकी बेटी को फोन पर परेशान करते हैं. आए दिन उसे गंदे मैसेज भेजते हैं. बेटी ने फटकार लगा दी तो सबलगढ़ में उसके देवर को घर बुलाकर धमकाया. जिसका देवर ने वीडियो भी बनाया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.

हालांकि, कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बेटी को परेशान की बजाए, परिवार को तंग करने का आरोप लगाया है. कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को लेते हुए एसडीएम अरविंद माहौर को हटाकर कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया है. सबलगढ़ एसडीएम अब मेघा तिवारी होंगीं.

दरअसल, ग्वालियर की महिला अपने सबलगढ़ में रहने वाले देवर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी. ज्ञापन में देवर ने बताया कि एसडीएम अरविंद माहौर उनसे दुर्व्यवहार करते हैं. एसडीएम गत पांच सितंबर को उसकी दुकान पर आए और कहा- तुझे आवास पर बुलाया तो तू आया क्यों नहीं? चुपचाप आ जाना नहीं तो तेरे परिवार को ऐसा फसाऊंगा कि कहीं का नहीं रहेगा. जिस पर महिला का देवर एसडीएम के बंगले पर गया, जहां एसडीएम ने कहा- तेरे भाई, भाभी व भतीजी को ज्यादा गर्मी चढ़ी है. इसके बाद गालियां दीं.

देवर ने रिकॉर्ड की SDM की हरकत

देवर ने यह घटना अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली, लेकिन लोकलाज से शिकायत नहीं की. अब लगातार उसके परिवार को तंग किया जा रहा था. जिस पर महिला देवर को लेकर कलेक्ट्रेट आई. उसने खुलकर कहा कि एसडीएम उसकी बेटी को रात में मैसेज करते हैं. पिछले एक साल से यही हालात हैं. नंबर बदल लिया तो उसे भी पता कर मैसेज करने लगे. सबलगढ़ एसडीएम भी इसी वजह से बनकर पहुंच गए. बेटी ने फटकार दिया तो देवर को बुलाकर धमकाने लगे.

SDM का विवादों से है पुराना नाता

एसडीएम अरविंद माहौर पर छह सितंबर को तहसील के चपरासी सियाराम आदिवासी ने बंगले पर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था. जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चपरासी का मेडिकल भी कराया गया था. चपरासी की मारपीट सिर्फ इसलिए कर दी गई कि उसने रात 12 बजे एसडीएम का फोन नहीं उठाया था. इससे पूर्व भी कई विवादित मामले सामने आते रहे हैं. पूर्व में एक निजी होटल के गार्ड का फोन तोड़ कर उससे भी SDM अरविंद माहौर ने अभद्रता की थी.

‘SDM मेरी बेटी को गंदे मैसेज भेजते हैं, फोन पर…’, मां ने की शिकायत, कलेक्टर ने तुरंत लिया एक्शन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button