MP News: भोपाल में मॉडल खुशबू की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम अरेस्ट, मां बोलीं- बेटी के साथ हुआ लव जिहाद – INA


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल खुशबू अहीरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार वाले खुशबू को प्यार से ख़ुशी कहते थे. बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं. घटना बीती रात की बताई जा रही है. खुशबू की मौत को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मां ने उसके प्रेमी क़ासिम अहमद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.
मृतका की मां के मुताबिक, रात करीब 11 बजे क़ासिम अहमद ने उन्हें फोन किया और कहा कि खुशबू की बॉडी अकड़ गई है. उसने बताया कि वह उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने खुशबू का शव देखा, तो उसके शरीर पर चोट और मारपीट के कई निशान दिखाई दिए. इससे परिवार को शक हुआ कि खुशबू की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है. बेटी के साथ लव जिहाद हुआ है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने शव को जब्त कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खुशबू की मौत कैसे हुई? जानकारी के मुताबिक, आरोपी क़ासिम अहमद पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह अवैध शराब कारोबार के लिए पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि क़ासिम खुशबू के मोबाइल से ऑनलाइन लेनदेन करता था और दोनों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद भी था. जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, घटना के समय खुशबू और क़ासिम उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे. रास्ते में बैरागढ़ इलाके के पास खुशबू की तबीयत अचानक खराब हो गई. इसके बाद क़ासिम उसे लेकर चिरायु अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क़ासिम अहमद को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
क्या बोलीं DSP दिव्या झारिया?
इस मामले पर DSP दिव्या झारिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक टीम को आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
भोपाल में मॉडल खुशबू की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम अरेस्ट, मां बोलीं- बेटी के साथ हुआ लव जिहाद
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










