MP News: हवा में था विमान, उखड़ने लगी एक साल के मासूम की सांसें… इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर भी नहीं बच पाई जान – INA

MP News: हवा में था विमान, उखड़ने लगी एक साल के मासूम की सांसें… इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर भी नहीं बच पाई जान – INA

जयपुर से बेंगलुरु जा रहे एक यात्री विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, जब विमान में सफर कर रहे एक साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी, जिसके बाद पायलट ने तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का निर्णय लिया. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे को फ्लाइट में सांस लेने में दिक्कत

जानकारी के अनुसार, जयपुर से बेंगलुरु इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट जा रही थी. इस फ्लाइट में अबरार नाम का एक वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा था. उड़ान के दौरान बच्चे को अचानक सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई. परिजनों ने तुरंत केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी. फ्लाइट में मौजूद मेडिकल सुविधाओं के जरिए बच्चे को प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया. जैसे ही विमान लैंड हुआ, पहले से तैयार मेडिकल टीम और एंबुलेंस की मदद से बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने दी जानकारी

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गिरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की गंभीर तबीयत को देखते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया और मेडिकल सहायता तुरंत उपलब्ध करवाई गई.

परिवार को हर संभव सहयोग दिया जा रहा

डायरेक्टर ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की ओर से परिजनों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और फ्लाइट को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया.

हवा में था विमान, उखड़ने लगी एक साल के मासूम की सांसें… इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर भी नहीं बच पाई जान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button