MP News: ये इश्क नहीं आसां! जबलपुर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा कपल, परिजनों ने पकड़कर पीट दिया – INA

MP News: ये इश्क नहीं आसां! जबलपुर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा कपल, परिजनों ने पकड़कर पीट दिया – INA

मध्य प्रदेश के जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने आम जनता से लेकर पुलिस तक को हैरान कर दिया. यह पूरी घटना किसी फिल्म की कहानी जैसी नजर आई. इस कहानी में प्रेम, परिवार का विरोध, भागकर शादी, कोर्ट मैरिज और अंत में सड़क पर मारपीट के बाद पुलिस भी शामिल हो गई.

इस घटना की शुरुआत तब हुई, जब जबलपुर की रहने वाली युवती अंकिता चतुर्वेदी अपने प्रेमी अभिषेक के साथ जिला कोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंची. दोनों ने कुछ महीने पहले भागकर मंदिर में शादी कर ली थी. दोनों ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं. इसके बावजूद युवती का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है.

युवती बोली- पति संग रहना चाहती हूं

कोर्ट में जैसे ही अंकिता और अभिषेक पहुंचे, वहां अचानक अंकिता की मां गीता द्विवेदी अन्य परिजनों के साथ पहुंच गईं, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. परिजनों ने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जबकि युवती ने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से पति अभिषेक के साथ रहना चाहती है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी की मामला हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा.

हंगामे का वीडियो वायरल

राहगीरों ने इस पूरे हंगामे का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटनास्थल जिला कोर्ट के पास ही था. सामने ही पुलिस कंट्रोल रूम और ओमती थाना होने के कारण तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और थाने ले आई. थाने में युवती अंकिता ने जो आरोप लगाए, उसने सभी को चौंका दिया.

मां ने 10 लाख में बेच दिया था

अंकिता ने बताया कि उसकी मां ने उसे 10 लाख रुपये में किसी व्यक्ति को बेच दिया था. वह उससे गलत काम करवाना चाहता था. इसी कारण वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गई. वहीं, उसकी मां गीता द्विवेदी ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वो अपनी बेटी की भलाई के लिए उसे लेने आई थीं.

उन्होंने कहा कि हमने बेटी को पढ़ाया. अच्छे घर में शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन वह एक ऑटो चलाने वाले से शादी कर बैठी और परिवार की मान-मर्यादा तारतार कर दी. वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी राजपाल बघेल ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है. बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

पुलिस पूरी घटना की जांंच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर केस को रीवा थाने भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, क्योंकि युवती मूल रूप से रीवा जिले की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- मैं पहले नहाऊंगा, नहीं मैं 2 भाइयों में नहाने को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई ने दे दी जान

ये इश्क नहीं आसां! जबलपुर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा कपल, परिजनों ने पकड़कर पीट दिया

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button