MP News: ‘तू पेन चोर है…’ 9वीं क्लास के छात्र पर लगा था आरोप, 2 साल बाद मर्डर कर लिया बदला; दिल दहला देगी कहानी – INA

MP News: ‘तू पेन चोर है…’ 9वीं क्लास के छात्र पर लगा था आरोप, 2 साल बाद मर्डर कर लिया बदला; दिल दहला देगी कहानी – INA

मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले की पुलिस ने 13 दिन पहले बहुती जलप्रपात में मिले नाबालिग के कंकाल की गुत्थी सुलझा ली है. इसी के साथ पुलिस ने वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि नाबालिग के एक हमउम्र दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. इस वारदात से ज्यादा सनसनीखेज वारदात की वजह है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है.

पुलिस के मुताबिक पिछले महीने पथरहा गांव में रहने वाला 16 वर्षीय सुधीर 9 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी खूब खोजबीन की, पुलिस में भी शिकायत दी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना के ठीक एक माह बाद 9 मई को सूचना मिली कि बहुती जल प्रपात में एक शव कंकाल रूप में पड़ा है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों से उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इसमें पता चला कि हत्या के बाद शव को जल प्रपात में फेंका गया है.

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

चूंकि घटना का ना कोई चश्मदीद था और ना ही कोई सबूत मिले. ऐसे में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मैन्यूअल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच को आगे बढ़ाया. इस दौरान पुलिस को सुराग मिला कि लापता होने के दिन सुधीर गांव के ही शमशाद मोहम्मद के साथ देखा गया था. इस इनपुट पर पुलिस ने शमशाद को उठाया और थाने में पूछताछ की. इसमें वह बहुत जल्दी ना केवल टूट गया, बल्कि वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हैरान कर देगी वारदात की वजह

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुधीर और शमशाद एक ही साथ नौंवी कक्षा में पढ़ते थे. दो साल पहले सुधीर का पेन खो गया था और उसने शमशाद पर चोरी का आरोप लगा दिया. इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई भी हुई थी. हालांकि बाद में समझौता हो गया और दोनों एक बार फिर से गहरे दोस्त बन गए. चूंकि शमशाद के मन में दो साल पहले लगे पेन चोरी के आरोप में हुए अपमान की टीस थी और वह वह बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था. इसलिए उसने साजिश रची और खेलने के बहाने सुधीर को जल प्रपात ले गया, जहां इस वारदात को अंजाम दिया.

‘तू पेन चोर है…’ 9वीं क्लास के छात्र पर लगा था आरोप, 2 साल बाद मर्डर कर लिया बदला; दिल दहला देगी कहानी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button