MP News: उफ्फ… ये SIR! जबलपुर में 3 BLO सस्पेंड, 5 की की सैलरी रोकने के आदेश – INA

MP News: उफ्फ… ये SIR! जबलपुर में 3 BLO सस्पेंड, 5 की की सैलरी रोकने के आदेश – INA

मध्य प्रदेश में जारी एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ने प्रशासनिक सख्ती को बढ़ा दिया है. इस बीच बीएलओ कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव और लगातार बढ़ते हादसों ने पूरे सिस्टम को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लापरवाही बरतने पर तीन बीएलओ को निलंबित करने तथा 5 बीएलओ की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर यह स्पष्ट किया है कि बेहतर काम करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा.

हालांकि, राज्य में बीएलओ की लगातार हो रही मौतों ने व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है. अब तक 6 बीएलओ अपनी ड्यूटी के दौरान दम तोड़ चुके हैं. शहडोल के सोहागपुर में बीएलओ मनीराम नापित मतदाता फार्म संग्रह के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से चल बसे. नर्मदापुरम के पिपरिया में शिक्षक और बीएलओ सुजान सिंह रघुवंशी सर्वे से लौटते समय ट्रेन हादसे का शिकार हुए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई.

मंडीदीप में ऑनलाइन बैठक के तुरंत बाद बीएलओ रमाकांत पांडे बेहोश हुए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. झाबुआ में बीएलओ भुवन सिंह को हाल ही में लापरवाही में निलंबित किया गया था, जिसके बाद सदमे और तनाव के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई. दमोह और बालाघाट जिलों में भी दो बीएलओ लगातार दबाव और भागदौड़ के कारण बीमार पड़े और इलाज के दौरान चल बसे.

भोपाल के दो बीएलओ अस्पताल में भर्ती

राजधानी भोपाल में भी दो बीएलओ, कीर्ति कौशल और मोहम्मद लईक ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हुए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. रीवा, भिंड सहित कई जिलों से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामलों की रिपोर्टें सामने आ रही हैं. कर्मचारियों का आरोप है कि बीमारी तथा थकान के बावजूद उनसे लगातार दबाव में काम करवाया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ते जा रहे हैं.

इसी बीच बरगी विधानसभा के बूथ क्रमांक 249 से 260 तक मतदाता सत्यापन में धीमी प्रगति पर बीएलओ सुपरवाइजर अनिल झारिया का दो दिन का वेतन काटने और शो कॉज नोटिस थमाने के आदेश जारी हुए. उन्हें स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

क्या बोले कलेक्टर?

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि स्थानीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची से भ्रमित न हों. उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति परस्ते ने बताया कि 21 नवंबर को प्रकाशित सूची नगर निकायों की है, जबकि SIR अभी जारी है और 4 दिसंबर तक गणना पत्र जमा किए जाएंगे. 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी इसलिए नागरिक सही समय पर अपने फार्म जमा करें.

जिला प्रशासन के अनुसार लगभग 65% मतदाताओं का EF पूरा हो चुका है और बाकी 35% के लिए सभी टीमें तेजी से काम कर रही हैं. बीएलओ की सहायता के लिए पंचायत सचिव, पटवारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगरीय निकाय कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं. प्रशासन का दावा है कि समयसीमा में कार्य पूरा हो जाएगा.

उफ्फ… ये SIR! जबलपुर में 3 BLO सस्पेंड, 5 की की सैलरी रोकने के आदेश

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button