MP News: 15 साल पहले ऐसा क्या हुआ? चोर ने पकड़ ली जिद, चोरी तो पुलिसवालों के घर में ही होगी…16 चोरियों के बाद अरेस्ट – INA

एमपी के खंडवा पुलिस लाइन में तैनात यातायात थाने के कांस्टेबल करणपाल सिंह और सुरेश खाते के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है. वह सिर्फ पुलिसकर्मियों के घर में ही चोरी करता था. चोरी की वारदात 20 जनवरी की रात में हुई थी. पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिससे सब हैरान है. चोर अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए पुलिसकर्मियों के घर चोरी करता था.

घटना के बाद कोतलावी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस लाइन के सभी सीसीटीवी कैमरों से चोर की पहचान की गई और फिर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है.

फरार होने की फिराक में था आरोपी, कैसे पकड़ा गया?

पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए बुरहानपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की तो वह फरार होने की कोशिश में एक घर में घुस गया, जब पुलिस घर में गई तो उसने छत से छलाग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया. चोर की पहचान अलीराजपुर निवासी दीपेश के रूप में की गई.

क्यों सिर्फ पुलिसकर्मियों के घर में ही करता था चोरी?

पुलिस पूछताछ में चोर दीपेश कुमार ने बताया कि वह सिर्फ पुलिसकर्मियों के घर में ही चोरी करता था. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि करीब 15 साल पहले अलीराजपुर में उसकी पिटाई एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई थी. तभी से बदला लेने के लिए वह सिर्फ पुलिसकर्मियों के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देता था.

इन जिलों में भी पुलिसकर्मियों के घर चोरी

पुलिस ने बताया कि उसने एमपी के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाया और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया. उसने झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, खंडवा, इंदौर सहित कई जिलों में पुलिसवालों के घर चोरी की. खंडवा में हुई चोरी की वारदात में दीपेश के साथ दो अन्य आरोपी भी शामिल थे, जिनके नाम रमेश और भूरलिया है. पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है. खंडवा में हुई चोरी में बदमाशों ने 30 हजार कैश के साथ ज्वेलरी की चोरी की थी.

कैसे करता था चोरी?

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दीपेश चोरी करने से पहले रेकी करता था और फिर बंद पड़े घरों को निशाना बनाता था. पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले वह सब्जी बेचने वाला बनकर रेकी करता था और फिर चोरी करता था. राज्य के कई जिलों में उस पर चोरी सहित अन्य मामलों में कुल 16 केस दर्ज हैं.

15 साल पहले ऐसा क्या हुआ? चोर ने पकड़ ली जिद, चोरी तो पुलिसवालों के घर में ही होगी…16 चोरियों के बाद अरेस्ट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News