MP News: दुबई में CM मोहन यादव का जोरदार स्वागत, निवशकों से करेंगे बात फिर स्पेन भी जाएंगे – INA


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर दुबई पहुंचे. यहां उनका भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. सीएम डॉ. यादव को यहां मालवा के पुराने साथी भी मिले. इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ताज होटल पहुंचे. भाावुक सीएम डॉ. यादव ने एक्स पर दिल की बात लिखी. साथ ही यात्रा की फोटोज भी शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘दुबई में भारतीयों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से विशेष पहचान बनाई है. आज यूएई प्रवास के दौरान दुबई स्थित ताज होटल में भारतीय भाई-बहनों और युवाओं से भेंट कर हृदय आनंदित है. आप सभी की आत्मीयता के लिए हार्दिक आभार.’
सीएम डॉ. यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह यात्रा मध्य प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. दोनों देशों की यात्रा से मध्य प्रदेश वैश्विक निवेश के मानचित्र पर स्थापित हो सकता है. दुबई मध्य पूर्व का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जबकि स्पेन अपनी डिजाइन, ऑटोमोबाइल और टिकाऊ टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. इन क्षेत्रों में सहयोग से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिल सकती है.
“वैश्विक संवाद 2025” के अंतर्गत मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से UAE प्रवास के दौरान आज दुबई आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।@DrMohanYadav51 @IndembAbuDhabi @investindia @MPIDC @Industryminist1 @minculturemp pic.twitter.com/oYhimUDfRr
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 13, 2025
अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती
सीएम डॉ. मोहन यादव की यह यात्रा न केवल आर्थिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश की वैश्विक छवि को मजबूत करने का प्रयास है. उनकी बैठकों में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी, जो दीर्घकालिक साझेदारियों को बढ़ावा देगी. यात्रा का एक प्रमुख लक्ष्य मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है. निवेश प्रस्तावों के माध्यम से नए उद्योगों की स्थापना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है.
क्या होगा दुबई-स्पेन में?
दुबई में मुख्यमंत्री इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी. ये क्षेत्र मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दे सकते हैं. जबकि, स्पेन में ऑटोमोबाइल, शिपबिल्डिंग, और फैशन उद्योगों में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी. स्पेन की उन्नत डिजाइन और मशीनरी तकनीक मध्यप्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा उद्योगों के उन्नयन में मदद कर सकती है.
दुबई में CM मोहन यादव का जोरदार स्वागत, निवशकों से करेंगे बात फिर स्पेन भी जाएंगे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










