MP News: कटनी मेले में झूले में फंसे महिला के उड़ते लंबे बाल, बाल सहित उखड़ गई सिर की चमड़ी, हालत गंभीर – INA

MP News: कटनी मेले में झूले में फंसे महिला के उड़ते लंबे बाल, बाल सहित उखड़ गई सिर की चमड़ी, हालत गंभीर – INA

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लगे मेले में बुधवार को एक भयावह हादसा हो गया. मेले में लगे एक झूले पर झूल रही 22 वर्षीय युवती के लंबे बाल झूले की मशीन के पेंच में फंस गए. तेज खिंचाव के कारण उसके सिर की पूरी चमड़ी बालों समेत उखड़ गई. घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखने लगे. आनन-फानन में युवती को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल युवती का इलाज जारी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती की पहचान कटनी के तिलक कॉलेज रोड निवासी साक्षी गोस्वामी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. साक्षी अपने परिजनों के साथ दद्दाधाम में दर्शन के लिए आई थी. दर्शन के बाद वह अपनी बहन शिखा के साथ मेला घूमने गई. दोनों ने झूले पर बैठने का निर्णय लिया.

झूला चल ही रहा था कि साक्षी के लंबे बाल झूले की मशीन के पेंच में फंस गए. पलक झपकते ही बाल मशीन में लिपट गए और तेज खिंचाव के कारण सिर की पूरी त्वचा उखड़ गई. कटनी में झिंझरी स्थित दद्दाधाम में देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा था. इसी अवसर पर ये मेला लगा था.

मेडिकल कॉलेज रेफर

मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए. झूले को तुरंत रोका गया और किसी तरह घायल साक्षी को बाहर निकाला गया. खून से लथपथ हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के सिर की पूरी चमड़ी उखड़ गई थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार, साक्षी की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोट अत्यंत गंभीर है.

सीएम भी थे मेले में मौजूद

गौरतलब है कि दद्दाधाम में चल रहे इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होने पहुंचे थे. इसके साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. इस आयोजन में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, अभिनेत्री रेणुका शहाणे और कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई हैं. यहां पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे हजारों लोग मेले में पहुंच रहे हैं.

इतनी बड़ी धार्मिक भीड़ के बीच यह हादसा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है. मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की जांच और निगरानी की कमी साफ तौर पर उजागर हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले के पास कोई तकनीकी निरीक्षक या सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था. हादसे के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

क्या बोले स्थानीय लोग?

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतज़ामों में भारी लापरवाही बरती जा रही है. ऐसी स्थिति में यह हादसा किसी भी समय और बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था. कटनी के इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया है. सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा जोरों पर है. लोग आयोजन समिति और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि इतनी भीड़ में सुरक्षा के बुनियादी इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए. फिलहाल जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ने झूला संचालक से पूछताछ शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

कटनी मेले में झूले में फंसे महिला के उड़ते लंबे बाल, बाल सहित उखड़ गई सिर की चमड़ी, हालत गंभीर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button