MP News: वाह रे साहब! कलेक्टर ऑफिस में महिला का हंगामा, घसीटते हुए ले गई दतिया पुलिस – INA


मध्य प्रदेश के दतिया के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपनी शिकायत का समाधान न होने पर आत्मदाह करने की धमकी दे दी. पुलिसकर्मियों ने महिला को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसे घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
मामले में महिला का आरोप है कि नगर पालिका ने उसके प्लॉट का नामांतरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है. जबकि मामले में डीएम का कहाना है कि मामला अदालत में लंबित होने के कारण प्रशासन को इस पर कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है.
क्या है विवाद?
मामला जिले के बड़ौनी नगर पालिका क्षेत्र के एक विवादित प्लॉट से जुड़ा है. इसको लेकर महिला का दावा है कि उसने यह प्लॉट 2019 में खरीदा था और उसके पास रजिस्ट्री के दस्तावेज भी हैं. महिला का आरोप है कि नगर पालिका ने उसी प्लॉट का नामांतरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया है, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है.
मामला कोर्ट में है लंबित
घटना के समय कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े स्वयं मौके पर मौजूद थे. वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया कि मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर इसमें हस्तक्षेप संभव नहीं है. कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला की शिकायत पर अब तक चार बार जांच कराई जा चुकी है और संयुक्त कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर पाया कि मामला अदालत में लंबित है.
वीडियो को लेकर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि लोग अब अपने मुद्दों को उठाने के लिए किस तरह के कदम उठा रहे हैं. इससे पहले भी जनसुनवाई के दौरान एक महिला पेट्रोल लेकर कलेक्टर के पास पहुंची थी. हालांकि, इस मामले में महिला को घसीटकर ले जाना उचित नहीं माना जा रहा है. कलेक्टर ने पुलिसकर्मियों को रोकने और महिला से बात कर समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वायरल वीडियो के कारण प्रशासन के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं.
(रिपोर्ट- निशांत तिवारी/दतिया)
वाह रे साहब! कलेक्टर ऑफिस में महिला का हंगामा, घसीटते हुए ले गई दतिया पुलिस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










