MP News: जबलपुर में तेज रफ्तार SUV का कहर… जोरदार टक्कर से उखड़ गया बिजली का खंभा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा – INA

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर बीच सड़क डिवाइडर में लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि सुबह-सुबह 5 बजे करीब अपने घर के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. जब उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा था गाड़ी लाइट जल रही थी, लेकिन चालक मौके से फरार हो चुका था.

दरअसल, यह पूरी घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी की है, घटना के बाद आसपास के क्षेत्र की बिजली भी बंद हो गई और कुछ समय तक पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा. हैरानी की बात यह है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि दुर्घटना के वक्त वाहन कौन चला रहा था, और वाहन किसके नाम पर दर्ज है.

एक ही जगह पर हुई कई हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वह पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है. बीते कुछ दिनों में यहां एक दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं. इस वजह से इलाके को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहती हैं. कुछ लोग इसे सड़क का ब्लैक स्पॉट मानते हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां कोई अनजानी नकारात्मक छाया है, जिसके कारण बार-बार हादसे होते हैं. हालांकि, जानकारों का मानना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही ही इन घटनाओं की असली वजह है.

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

घटनास्थल के सामने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एसयूवी कार काफी तेज गति से सीधे जा रही थी. कुछ ही पलों में चालक का वाहन से नियंत्रण हट जाता है और गाड़ी डगमगाने लगती है. इसके बाद एसयूवी सीधे बिजली के खंभे से जा टकराती है. टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की रफ्तार कितनी ज्यादा रही होगी.

वहीं पूरे मामले में एडिसनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि एसयूवी में लगे एयरबैग खुलने के कारण चालक की जान बच गई. हादसे के तुरंत बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक व चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

बिलहरी क्षेत्र के निवासियों ने इस सड़क को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि यहां तेज रफ्तार वाहनों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, नियमित पुलिस चेकिंग हो और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

जबलपुर में तेज रफ्तार SUV का कहर… जोरदार टक्कर से उखड़ गया बिजली का खंभा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News