दिल्ली – रिश्तों का कत्ल: कूड़े के पास मिला पिता का शव, अंतिम संस्कार में आने की बात पर बेटा और पत्नी बोले- व्यस्त हैं – #INA

खत्म होती जा रहीं मावनीय संवेदनाओं का एक और बड़ा मामला कालकाजी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर 70 वर्षीय पूर्व नेवी अफसर का शव कूड़े के ढ़ेर के पास मिला। पुलिस व मृतक के रिश्तेदारों ने अमेरिका में रह रहे उनके बेटे व पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी और अंतिम संस्कार के लिए भारत आने की गुजारिश भी की है। लेकिन सब तब हैरान हो गए, जब बेटे के साथ मृतक की पत्नी का जवाब मिला कि वह अपने काम में व्यस्त हैं। वह अभी भारत नहीं आ सकते। इसके लिए अमेरिका से अपने अधिकृत मेल से बाकायदा दिल्ली पुलिस से कहा कि उसके चाचा उसके पिता का अंतिम संस्कार कर देंगे।