Nation- बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल पर एक्शन, 29 अभ्यर्थियों पर गिरी गाज, 4 हुए गिरफ्तार- #NA

बिहार पुलिस (File Photo)
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की बुधवार को हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. राज्य के सभी जिलों में कुल 627 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित हुई परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
बुधवार को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एकल पाली में कुल 2 लाख 79 हजार 95 अभ्यर्थियों ने प्रवेश-पत्र निर्गत किया था, जिसमें से 2 लाख 49 हजार 51 अभ्यर्थियों ने ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया. आंकड़ों के मुताबिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति निर्गत प्रवेश-पत्र की लगभग 80 प्रतिशत रही.
जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पूर्व जांच और तलाशी ली गई. सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई. साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करायी गई. कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग कर निगरानी की गई. परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए पटना स्थित पर्षद मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था.
13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया
परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 29 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है और 4 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पश्चिमी चंपारण से 2, कटिहार से 1 और सहरसा से 1 शामिल हैं. वहीं, भागलपुर में 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अब अगली परीक्षा 27 जुलाई को होगी.
यह भी पढ़ें : बिहार में सरकारी महकमों का होगा साइबर ऑडिट क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन प्लान
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल पर एक्शन, 29 अभ्यर्थियों पर गिरी गाज, 4 हुए गिरफ्तार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










