Nation- दिल्ली: जनकपुरी C-ब्लॉक में जलजमाव की समस्या, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया प्रभावित स्थल का निरीक्षण- #NA

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को अपनी विधानसभा जनकपुरी के सी ब्लॉक में बारिश के कारण कई जगह पानी भरने की शिकायतों के बाद उस क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान मंत्री के साथ दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे. मंत्री ने बताया कि पूरे जनकपुरी में बरसात के दिनों में जलजमाव की भारी समस्या है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मंत्री आशीष सूद ने पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के विधायक ने इस क्षेत्र में 10 साल तक कोई काम नहीं किया, जिसकी वजह से यहां समस्याओं का अंबार है. उन्होंने कहा की आज की बरसात के कारण सी ब्लॉक में 2- 2 फुट पानी भर गया था. पानी की समुचित निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण पूरी सड़क जलमग्न ही गयी थी.
मंत्री ने अपने सामने कराई नालियों की सफाई
उन्होंने जल बोर्ड के कर्मचारियों से अपने सामने खड़े होकर नालियों के मुंह और सीवर के ढक्कन खोल कर सफाई कराई. साथ ही मंत्री ने कर्मचारियों को निर्देश दिए की वह इसके स्थायी समाधान के लिए भी आज से ही काम शुरू करें ताकि सी ब्लॉक के निवासियों को भविष्य में जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े.
आज जनकपुरी क्षेत्र में बारिश से हुए जलभराव का निरीक्षण किया।
स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
हमारा संकल्प है कि क्षेत्रवासियों को हर संभव राहत मिले और भविष्य में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनहित pic.twitter.com/KJIda4Bkb4— Ashish Sood (@ashishsood_bjp) August 17, 2025
अधिकारियों को दिए निर्देश
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने मंत्री को बताया कि इस जगह एक शराब की दुकान भी है यहां पर लोग शाम के समय खुले में शराब का सेवन करते हैं और यहां पर तेज आवाज में म्यूजिक भी बजाया जाता है जिससे यहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की भी समस्या है. मंत्री ने SHO को निर्देश दिए कि वह तत्काल इस समस्या का समाधान करें और लगातार 10 दिनों तक यहां अपने पुलिसकर्मियों से निगरानी भी कराए ताकि यहां पर कोई भी अनहोनी घटना न घट पाए. मंत्री ने SHO को निर्देश दिए की सी ब्लॉक में जो पुलिस चौकी है वह जर्जर हालत में है उसको भी तत्काल ठीक कराने के लिए कार्रवाई की जाए.
‘दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के लिए सरकार गंभीर’
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को साफ सुथरा शहर बनाने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली में कूड़े से निस्तारण, जल जमाव की समस्या का स्थाई समाधान, प्रदूषण आदि ज्वलंत विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है और इसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं.
मंत्री ने यह भी बताया कि मानसून सीज़न में जलजमाव से निपटने के लिए जनकपुरी विधानसभा के सभी प्रमुख नालों और नालियों की समय-समय पर मशीनों और मैनुअल तरीके से सफाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं. साथ ही जलजमाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल पम्पिंग स्टेशन तैनात किए जा रहे हैं ताकि पानी तुरंत निकाला जा सके.
‘जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता’
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर जिन क्षेत्रों में लगातार पानी भरता है, उन्हें हॉटस्पॉट ज़ोन घोषित कर विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की गई है. लोक निर्माण विभाग (PWD), दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और यातायात पुलिस के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है ताकि पानी निकलने में देरी न हो. सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता को बरसात में जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
दिल्ली: जनकपुरी C-ब्लॉक में जलजमाव की समस्या, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया प्रभावित स्थल का निरीक्षण
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)

