Nation- बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल: सम्राट चौधरी- #NA

बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी और पीएम नरेंद्र मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जब भी बिहार आते हैं, वो राज्य को विकास के लिए आर्थिक पैकेज या करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देते हैं. उन्होंने कहा कि अब सोमवार ( 15 संतिबर) को पीएम पूर्णिया में 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी इस बार पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और सीमांचल की धरती से विकास को उड़ान के लिए तैयार करेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी इसी मौके पर होगी. इससे सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी.

‘2015 में दिया 1.65 लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में पहली बार बिहार को 1.65 लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था. वो 50 बार से ज्यादा इस राज्य की यात्रा करने वाले पहले पीएम हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही पीएम भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आई एंड डी, पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र , अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे .

‘कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा पूर्णिया एयरपोर्ट’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का यह नया टर्मिनल बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा. ये राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पीएम सीमांचल के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से लैस सीमेन सुविधा का बड़ा लाभ देंगे.

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3×800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है, जो ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी. इसके अलावा सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी व एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी. पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

सामुदायिक निवेश फंड का होगा वितरण

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में रेल संपर्क को मजबूती देने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी. साथ ही बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास भी पीएम मोदी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को पीएम गृह प्रवेश कराएंगे. बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का भी वितरण किया जाएगा.

नई रेल सेवाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे में सीमांचल और आसपास के जिलों को नई रेल सेवाओं की भी सौगात मिलेगी. पीएम मोदी अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वो रवाना करेंगे.

बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल: सम्राट चौधरी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button