Nation- हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत- #NA

गुरुग्राम में सड़क हादसे में 5 की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा हुआ है. 27 सितंबर की सुबह 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 (NH-9) पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब थार तेज रफ्तार में दिल्ली से रोहतक की ओर जा रही थी. चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और थार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. गुरुग्राम हादसे में मरने वालों में रायबरेली की 25 वर्षीय प्रतिष्ठा मिश्रा, आगरा के 30 वर्षीय आदित्य प्रताप सिंह, सोनीपत के मूल निवासी और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 31 वर्षीय गौतम, आगरा की 26 वर्षीय लवण्या और एक महिला युवती सोनी शामिल हैं. जबकि बुलंदशहर के 28 वर्षीय कपिल शर्मा इस दुर्घटना में घायल है.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे.
VIDEO | Gurugram, Haryana: At least five people reportedly killed when the Thar SUV, they were travelling in, met with an accident at National Highway exit 9 in the wee hours today.#GurugramNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uZn6su0cuk
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को संभाला और क्षतिग्रस्त थार को हटवाया. पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन से बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)




