Nation- जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित- #NA

माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को पश्चिमी विक्षोभ रविवार से प्रभावित कर सकता है. आने वाले दिनों में जम्मू रीजन में भी मौसम खराब बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी. यात्रा 8 को फिर से शुरू होगी. यात्रा के संबंध में श्रृद्धालु आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट ले सकते हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई. उत्तरी कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग के अफरवत और दक्षिण में अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई. श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों समेत मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना है.
⚠️ Yatra Update
In view of the inclement weather advisory issued by the Indian Meteorological Department, Vaishno Devi Yatra shall remain suspended from 5th to 7th October 2025 & will resume on 08/10/2025.
Devotees may stay updated through official channels.@OfficeOfLGJandK— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) October 3, 2025
5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बर्फबारी होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ रविवार से जम्मू-कश्मीर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इस प्रणाली के प्रभाव से 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. यह गतिविधि 5 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह के दौरान होगी.
ये भी पढ़ें- रेल से बदल रही कश्मीर की किस्मत, घाटी पहुंचा पहला ऑटो रेक
मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना
विभाग का कहना है कि अनंतनाग-पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-ज़ोजिला, बांदीपुरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना दर्रे की ऊंची चोटियों पर मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है. कश्मीर के मध्य इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना है.
ये भी पढ़ें- 160 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटन स्थल खुले, अब तक कितना हुआ नुकसान, क्या 7 बदलावों से बदलेगी घाटी की तस्वीर
जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)


