Nation- बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास का रास्ता साफ, AAI-राज्य सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर- #NA

राज्य सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है. आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए.

बिहार सरकार की ओर से इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए Pre-Feasibility Study करवाया गया था, जिसके बाद बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त होने पर आज यह MoU संपन्न हुआ.

समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय और बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए.

Bihar News Aai Mou

₹25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई

इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव और कुंदन कुमार (निवासी आयुक्त, बिहार), तथा AAI की ओर से सदस्य (वित्त) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. इससे बिहार के सभी क्षेत्रों का भी तेजी से आर्थिक और सामाजिक विकास होगा.

गौरतलब है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाई अड्डे मसलन बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहरसा, मधुबनी और मुंगेर के अलावा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत चिन्हित किए गए हैं. नागर विमानन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक हवाई अड्डे के लिए ₹25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है.

बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास का रास्ता साफ, AAI-राज्य सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button