Nation- बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव, किसका होगा फायदा?- #NA

बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव, किसका होगा फायदा?

बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे

चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कई सालों बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. इस बार के चुनाव में बहुत कुछ अलग भी होने वाला है.पहली बार लालू यादव के दोनों बेटे अलग-अलग पार्टी से चुनाव मैदान में होंगे.

उधर रामविलास पासवान के परिवार और पार्टी में दो फाड़ होने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है. वहीं बिहार में इस बार सबसे नई जन सुराज पार्टी का ये पहला इम्तिहान है. ये भी पहली बार है जब आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तारीखों के ऐलान से पहले उसने राज्य की 11 सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं.

बिहार में घटी चुनावी चरणों की संख्या

अगर इतिहास के पन्ने पलटे जाएं तो बिहार में चुनावी चरणों की संख्या घटी हैं. 2010 में 6 चरण, 2015 में 5 चरण और 2020 में तीन चरण में चुनाव हुए थे. इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग के साथ बैठक में सभी दलों ने ये मांग की थी. अब जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है इसलिए जीत के दावे भी थोड़ी ज्यादा बुलंद आवाज में किए जा रहे है. कुछ लोग इसे पिछले आंकड़ों से भी जोड़कर देख रहे हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?

  • साल 2020 में चुनाव आयोग ने बिहार में 3 चरणों में चुनाव कराया था. 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चुनाव हुए थे. इस चुनाव में NDA की जीत हुई थी.
  • साल 2015 में राज्य में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे. 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच हुए चुनाव में JDU-RJD की जीत हुई थी.
  • साल 2010 में 6 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे. 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच हुई इस चुनाव में NDA की जीत हुई थी.

ऊपर दिए गए आंकड़े की बात करें तो तीन बार के चुनाव में दो बार एनडीए की जीत हुई. जब चुनाव 3 चरण में हुए तब भी और जब छह चरण में हुए तब भी एनडीए बाजी मारने में सफल रहा था. हालांकि, बिहार में इस बार की सियासत क्या दिशा लेगी और किसका पलड़ा भारी होगा यह 14 नवंबर को ही पता चलेगा.

बिहार चुनाव में इस बार बहुत कुछ नया होगा

  • SIR के बाद पहला चुनाव
  • EVM में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर
  • सभी बूथों पर वोटिंग की लाइव वेबकास्टिंग
  • एक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर
  • BLO को स्मार्ट ID कार्ड दिया जाएगा
  • बूथ तक मोबाइल फोन ले जाने की छूट
  • बूथ के बाहर मोबाइल जमा करने का सेंटर
  • 100 मीटर की दूरी पर चुनावी एजेंट होंगे
  • बिहार में वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • EVM के आखिरी दो राउंड से पहले पोस्टल बैलट की गिनती

इस बार बिहार चुनाव में 7 करोड़ 42 लाख वोटर हैं. इनमें 3 करोड़ 92 लाख पुरुष जबकि 3 करोड़ 49 लाख महिला वोटर्स हैं. SIR के बाद कई सीटों पर मतदाताओं की संख्या में कमी देखने को मिली है. चुनाव आयोग का दावा है कि बिहार में एसआईआर पूरी तरह से सफल रहा है.

(टीवी9 रिपोर्ट)

बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव, किसका होगा फायदा?

Nation: पेसा कानून के समस्त दावों का समय-सीमा में करें निराकरण : सीएम मोहन यादव #INA

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button