Nation- महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका! ये नेता अजित पवार की पार्टी में होंगे शामिल- #NA

महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका! ये नेता अजित पवार की पार्टी में होंगे शामिल

शरद पवार और अजित पवार.

महाराष्ट्र की सियायत में यह अटकलें तेज हैं कि अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी में विलय होगा. इसे लेकर लगातार महाराष्ट्र में बयानबाजी हो रही है. इस चर्चा के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अब राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के अध्यक्ष शरद पवार को एक और बड़ा झटका दे दिया है.

राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार ) के एक वरिष्ठ नेता अजित पवार गुट में शामिल होंगे. पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्रानी शरद पवार का साथ छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी पार्टी (एनपीए) में शामिल होंगे.

पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्रानी राष्ट्रवादी अजित पवार गुट में शामिल होंगे. 8 जून को वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पाथरी में अजित पवार की उपस्थिति में राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट में शामिल होंगे.

बाबाजानी दुर्रानी एनसीपी में होंगे शामिल

बाबाजानी दुर्रानी ने रविवार को पाथरी में अपने कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई. इस बैठक में उन्होंने राष्ट्रवादी अजित पवार गुट में शामिल होने का फैसला किया है. इसे शरद पवार के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अगले कुछ महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना है.

एक तरफ राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों राष्ट्रवादी एक बार फिर साथ आएंगे, वहीं दूसरी तरफ एनसीपी शरद पवार गुट का एक और नेता एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल होने जा रहा है. बाबाजानी दुर्रानी के अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी पार्टी (एनसीपी) में शामिल होने की खबरों से राज्य की सियासत गरमा गई है.

विलय पर शरद पवार ने कही ये बात

इस बीच शरद पवार से पूछा गया कि दोनों पवार कब एक साथ आएंगे? इस सवाल के जवाब में शरद पवार ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक रोहित पवार ने कहा कि ये सिर्फ चर्चाएं हैं. हमारे वरिष्ठों ने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है, इसलिए ये सिर्फ चर्चाएं हैं. रोहित पवार ने कहा है कि अगर हमें कुछ पता चलेगा तो हम आपको जरूर बताएंगे.

महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका! ये नेता अजित पवार की पार्टी में होंगे शामिल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button