Nation- सिमडेगा में एक-एक कर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 10 डिब्बे, राउरकेला से रांची जा रही थी ट्रेन; कई ट्रेनें रद्द- #NA

मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतरे
झारखंड के सिमडेगा जिला में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां राउरकेला से रांची आ रही मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह हादसा कनावारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है, जिससे रांची-राउरकेला रेल खंड पर पूरी तरह से यातायात प्रभावित हो गया है.
हादसा जिले के बांनो प्रखंड के कनावारा रेलवे स्टेशन के आगे पोल संख्या 524/35, और 524/33 के बीच हुआ. इस हादसे में रेल के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि हादसे में 3 से चार बोगियां बुरी तर से क्षतिग्रस्त हुई हैं. इस भीषण रेल हादसे के चलते उप और डाउन दोनो रेलवे लाइन प्रभावित हुआ है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल और सिमडेगा जिला की बानो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.
मामले में गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि इस घटना के बाद रूट पर चलन वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. घटना के बाद प्रभावित कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है या फिर वैकल्पिक मार्गों से उनका परिचालन किया जा रहा है. वहीं ट्रेन संख्या 58659 हटिया – राउरकेला पैसेंजर, 29 अक्टूबर 2025 को रद्द रहेगी.
रेलवे ने उठाए ये कदम
- ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू, जो 29.10.2025 को चलनी थी, अब हटिया स्टेशन से नहीं बल्कि राउरकेला स्टेशन से चलेगी.
- वहीं ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन पहले हटिया से रवाना होती थी वहीं अब 29 अक्टूबर 2025 को यह ट्रेन हटिया स्टेशन के बजाय राउरकेला स्टेशन से शुरू होगी.
इन ट्रनों का बदला रूट
- ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, 29 अक्टूबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – सीनी- चाण्डिल – गुण्डा बिहार – मूरी होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस, 29 अक्टूबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – गुण्डा बिहार – मूरी होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस, 28 अक्टूबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 18638 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस, 28 अक्टूबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 06056 बरौनी पोत्तनूर स्पेशल, 29 अक्टूबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – हटिया – राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – गुण्डा बिहार – चाण्डिल – राउरकेला होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 13351 धनबाद अल्लापुझा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – हटिया – राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – गुण्डा बिहार – चाण्डिल – राउरकेला होकर चलेगी.
सिमडेगा में एक-एक कर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 10 डिब्बे, राउरकेला से रांची जा रही थी ट्रेन; कई ट्रेनें रद्द
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)
.webp)

