Nation- 100 गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी, 8 घायल… गुजरात के साबरकांठा में बवाल; छावनी में बना गांव- #NA

100 गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी, 8 घायल... गुजरात के साबरकांठा में बवाल; छावनी में बना गांव

कई घरों में की तोड़फोड़

गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज क्षेत्र के माजरा गांव में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद गांव के एक मंदिर को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते तनाव और हिंसा में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसमें करीब सात से आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

झड़प के दौरान गुस्साए लोगों ने लगभग 100 वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिनमें 26 कारें, 6 टेंपो, 3 ट्रैक्टर और 50 से ज्यादा बाइकें शामिल हैं. यही नहीं, 10 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों में आग भी लगा दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साबरकांठा के एसपी, डीवाईएसपी, एलसीबी और एसओजी की टीमें गांव में तैनात कर दी गईं.

25 लोगों को हिरासत में लिया

हालांकि, फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस दौरान लगभग 25 लोगों को हिरासत में लिया है. प्रशासन ने गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ये विवाद हुआ था. पुलिस का कहना है कि मंदिर के प्रशासन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर शुक्रवार को हिंसा भड़क गई.

लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आए लोग

इस तरह मंदिर को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते इतना हिंसक रूप ले लिया कि लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही लोग पत्थर भी फेंक रहे हैं और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.

100 गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी, 8 घायल… गुजरात के साबरकांठा में बवाल; छावनी में बना गांव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button