Nation- 120 Bahadur: फिल्म के निर्माताओं ने जारी किया ‘माय स्टांप’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अनावरण- #NA

‘120 बहादुर’ के निर्माताओं ने जारी किया खास ‘माय स्टांप’
रेज़ांग ला की लड़ाई पर बनी फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म निर्माताओं ने 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला लड़ाई में अदम्य साहस दिखाने वाले 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए गुरुवार को एक खास माय स्टांप लॉन्च किया. इस कस्टमाइज्ड डाक टिकट का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया.
इस मौके पर डाक सेवाओं के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता, फिल्म के निर्देशक रजनीश रेज़ी घई, अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर, निर्माता रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और अरहान बगाटी भी मौजूद रहे. डाक विभाग द्वारा जारी यह खास टिकट रेजांग ला वॉर मेमोरियल पर आधारित है. ये 1962 के युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम और सम्मान करता है. यह पहल रेजांग ला की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ से पहले अमर जवानों के बलिदान को नमन करने के मकसद से की गई है.
शौर्य की प्रतीक गाथा
लद्दाख के चुशुल में स्थित रेजाग ला वॉर मेमोरियल 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के उन सैनिकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने 1962 में दुश्मन की कई गुना बड़ी सेना के सामने आखिरी सांस तक मोर्चा संभाला. यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को उस बलिदान और देशभक्ति की भावना की याद दिलाता है, जिसने भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखा. नया माय स्टांप इसी अमर वीरता और त्याग का प्रतीक है.
21 नवंबर को रिलीज होगी 120 बहादुर
फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई की सच्ची कहानी को पर्दे पर जीवंत करती है. इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका फरहान अख्तर निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन रजनीश रेज़ी घई ने किया है, जबकि निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर) और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ (अमित चंद्रा) ने किया है. फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का संदेश रेजांग ला के अमर सैनिकों की भावना को दोहराता है— हम पीछे नहीं हटेंगे.
120 Bahadur: फिल्म के निर्माताओं ने जारी किया ‘माय स्टांप’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अनावरण
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





