Nation- 18 केस… एक लाख का इनामी डकैत; कौन था मेहताब, जिसका मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर?- #NA

18 केस... एक लाख का इनामी डकैत; कौन था मेहताब, जिसका मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर?

मुजफ्फरनगर में इनामी डकैत ढेर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी डकैत को मार गिराया. इस दौरान दोनों तरफ से चली तकरीबन 20 राउंड फायरिंग में एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए हैं. मुठभेड़ में ढेर हुए इस डकैती के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक रिवाल्वर बड़ी मात्रा में कारतूस एक मोटर साइकिल और लूट गया सोना चांदी का माल भी बरामद किया है.

मामला जिले के बुढाना कोतवाली की है. पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि 14 सितंबर को बुढाना के नेमचंद वर्मा के घर हुई लूट का मुख्य आरोपी इलाके में देखा गया है, जिसके चलते पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब परासोली के जंगल में बाइक सवार डकैत महताब उर्फ गलकटा को सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

1 लाख का इनामी ढ़ेर

इस दौरान दोनों तरफ से तकरीबन 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक लाख का इनामी शातिर डकैत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. वहीं परसोली चौकी इंचार्ज ललित कसाना और कांस्टेबल अलीम बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिसके चलते पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने उपचार के दौरान घायल बदमाश महताब को मर्त घोषित कर दिया. जबकि घायल पुलिस कर्मियों का इलाज जारी है.

18 आपराधिक मुकदमें दर्ज

घटना के बाद मौके से पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर भारी मात्रा में कारतूस, एक बाईक और लूटी गई लाखों रुपए की ज्वेलरी को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक डकैत महताब उर्फ गलकटा शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र का रहने वाला था. आरोपी पर कई थानों में 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज है. इस शातिर बदमाश पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित था. जानकारी के मुताबिक मृतक डकैत ने अपना खुद का गैंग बनाया हुआ था, जिसे वह खुद लीड कर घटनाओं को अंजाम दिया करता था. इस शातिर बदमाश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी.

एसएसपी ने दी जानकारी

मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक बदमाश एक लाख का इनामी था. 32 वर्षीय बदमाश मेहताब पर कई गंभीर मामलें में 18 मुकदमें दर्ज है. वो मूलतः शामली थानाभवन का निवासी था. 14 सितंबर को हुई नेमचंद वर्मा के साथ लूट में उसने कई किलो चांदी और कई तोले सोना ले गया था. इस मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था.

दो पुलिस कर्मियों को लगी गोली

इसी क्रम में पुलिस को जब सूचना मिलती है कि वो इलाके में देखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस जब इसका पीछा करती है तो बुढ़ाना थाना क्षेत्र के जंगलो में वो पुलिस पर फायर करता है. इस दौरान पुलिस काउंटर फायर करती है जिसमें बदमाश को गोली लगती है. इस दौरान दो पुलिस कर्मियों को भी गोली लगी. 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है. आरोपी को गोली लगने के बाद वह घायल हो गया.ॉ

पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में उसका पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रहा है. उसके पास से पिस्टल, रिवाल्वर, कुछ जिंदा और कुछ खोखा कारतूस के साथ मोटरसाइकिल और लूटा हुआ डेढ़ किलो चांदी और तीन तोला सोना बरामद किया गया है. उन्होने बताया कि वह एक गैंग का लीडर भी था और उस गैंग को लीड कर करते हुए डकैती और लूट की कई घटनाओ को अंजाम देता था.

(रिपोर्ट- रविन्द्र सिंह / मुज़फ्फरनगर)

18 केस… एक लाख का इनामी डकैत; कौन था मेहताब, जिसका मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button