Nation- 2 AK 47, 350 किलो RDX… फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद- #NA

2 AK 47, 350 किलो RDX... फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

डॉक्टर के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने कमरा किराए पर लिया था. पुलिस को उसके कमरे से करीब 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल मिले हैं. यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है. जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे. इनमें से दो डॉक्टर—अदील अहमद राथर (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है.

खास बात यह है कि अदील राथर वही डॉक्टर हैं, जिनके नाम पर हाल ही में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उनके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) अनंतनाग की मदद से की थी. उस समय अदील राथर कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था.

अधिकारियों के अनुसार, राइफल उनके निजी लॉकर में छिपाई गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल अदील राथर और बरामद हथियार दोनों श्रीनगर पुलिस की हिरासत में हैं.

जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील और उसके सहयोगी डॉक्टर आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में थे. यह संगठन 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर मूसा द्वारा गठित किया गया था और इसका उद्देश्य कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक इस्लामिक राज्य की स्थापना तथा भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे और इन डॉक्टरों की आतंकियों से क्या सटीक भूमिका थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की संभावना जताई जा रही है और एजेंसियां इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक तलाश रही हैं.

2 AK 47, 350 किलो RDX… फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button